
Cancel fir against parwari
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांगेस अध्यक्षा जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज फर्जी FIR को तत्काल रद्द किया जाए। और इस साजिश में जो भी शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मुंगावली पुलिस की संदिग्ध भूमिका की जांच की जाए। पीड़ित गजराज लोधी को सुरक्षा मुहैया कराई जाए साथ ही कानूनी सहायता प्रदान की जाए।
कांग्रेस का अपना सच
जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा के मुताबिक अशोक नगर जिले के मूडरा बरवाह गाॅंव में़ 10 जून 2025 को गजराज लोधी और रघुराज लोधी ने आरोप लगाया कि स्थानीय सरपंच के पति और उनके साथियों ने उनकी मोटर साइकिल छीनी उनके साथ गारपीट की। अमानवीय रूप से उन्हें मानव मल खाने के लिए मजबूर किया। इस जघन्य अपराध की शिकायत पीड़ितों ने उसी दिन 10 जून 2025 को जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायत की। अशोक नगर कलेक्टर से मुलाकात की लेकिन, उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अखबार में प्रकाशन के बाद
इस घटना की खबरा 11 जून को पत्रिका अखबार प्रकाशित हुई। जिसमें मल खिलाने और पीड़ितों में से एक के आत्मदाह की कोशिश की खबर थी। पीड़ित गजराज लोधी 10 दिन बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से ओरछा में मुलाकात की। पटवारी ने अशोक नगर के कलेक्टर से फोन पर बात की। उन्होंने मामले की पुष्टि की। उसके बाद पीड़ित के बयान और कलेक्टर से बातचीत का वीडियो मीडिया में साजा किया जो कि वायरल हो गया। इसके बाद बीजेपी सक्रिय हुई। पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाया गया और वो 26 जून को कलेक्टर को शपथ पत्र देकर अपने बयान से पलट गया। उसने जीतू पटवारी पर झूठे आरोप लगाए। उसके बाद जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
निष्पक्ष जांच की मांग
जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि हमारी जनता से अपील है कि वो बीजेपी की इस साजिश को पहचाने और सच्चाई के लिए एकजुट होकर आवाज उठाए।यह लड़ाई केवल जीतू पटवारी की ही नहीं बल्कि, हर उस व्यक्ति की है जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठता है।बीजेपी की तानाशाही और दमनकारी नीतियों के खिलाफ मध्यप्रदेश की कांग्रेस जीतू पटवारी के पक्ष में मुकाबला करेगी और पीड़ित को न्याय दिला कर रहेगी।