
Bus overturned due to break failure,4 conditions serious,many injured
राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट से बैहर जा रही निजी ट्रेवल्स की बस (एमपी 50 पी 0599) का अचानक ब्रेक फेल हो जाने पर बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। यह हादसा गांगुलपारा घाटी के नीचे पिपरटोला टेकाड़ी के पास हुआ। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को चोटें आई है।वहीं बस चालक किशोरी ने बताया कि बस बंजारी के पास से ही ब्रेक छोड़ चुकी थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। फिलहाल, घायलों को अस्पताल लाने का सिलसिला जारी है।
अचानक बस का ब्रेक फेल हुआ
बुधवार 3 सितम्बर की शाम निजी ट्रेवल्स की बस बालाघाट से बैहर की ओर जा रही थी। अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने पर यात्री दहशतजदा हो गए है। बस ड्राइवर ने बस को नियंत्रित करने की कोशिश किया लेकिन बस अनियंत्रित होकर गांगुलपरा घाटी के नीचे पिपरटोला टेकाड़ी के पास पलट गई। गनीमत है कि बस किसी अन्य वाहन से टकराई नहीं। अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।
घायलों को अस्पताल भिजवाया गया
इस हादसे में चार यात्रियों कोे गंभीर चोटें आई है। जिन्हें आने जाने वालों की मदद से जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भिजवाया गया है। वहीं अचानक यात्री बस के पलटने से बस के अंदर चीख पुकार मच गया। बस पलटते ही इस मार्ग पर चल रहे यात्रियों की नजर पड़ी। मौके पर पहंुंच कर लोगों ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। कुछ घायलों को एम्बुलेंश से जिला चिकित्सालय भिजवाने की व्यवस्था की गयी।
पुलिस प्रशासन अस्पताल पहुंचा
इधर हादसे के जानकारी लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। घायलों के उपचार की व्यवस्था की और उनकी स्थिति जानी। इसके अलावा जिला अस्पताल का महकमा भी घायलों के उपचार मे जुटा रहा। बहरहाल समाचार लिखें जाने तक बस पलटने से किसी की मौत की खबर नहीं है।
ये हुए घायल
- रवि डोंगरे (40 वर्ष, सालेटेका)
- अरविंद रावत (35 वर्ष, वारासिवनी)
- अहमद (70 वर्ष, बालाघाट)
- चालक किशोरी