
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के मसूरी में देहरादून रोड पर एक बस खाई 150 फीट नीचें गिर गयी। जिससे उसमें सवार 42 यात्रियों में 28 की मौत हो गयी। वहीं 14 गंभीर रूप से घायल है। आईटीबीपी और उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने हादसे में शिकार हुए लोगों को निकाला है। जबकि इस हादसे में गंभीर रुप से घायल लोगों को आईटीबीपी की एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया है। हादसा अल्मोड़ा में कूपी के पास हुआ। बस में 42 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा
हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। बस नदी से करीब 10 फीट पहले पेड़ में फंसकर रुक गई। खाई में गिरने के दौरान झटके से कई यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे। बस किनाथ से रामनगर जा रही थी। रेस्क्यू पूरा होने के बाद मृतकों की सही संख्या का पता चल पाएगा। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
कई यात्री अंदर फंस गए
बस नदी से करीब 10 फीट पहले पेड़ में फंसकर रुक गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को रेस्क्यू किया। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री अंदर फंस गए। उनको रेस्क्यू किया गया। बस में ज्यादातर स्थानीय लोग सवार थे। कूपी के पास बस अनियंत्रित हो गई। अल्मोड़ा और नैनीताल से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बस गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस काफी जर्जर थी।घायलों को अभी रामनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहां से गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करके हल्द्वानी शिफ्ट किया जाएगा।
जांच के आदेश
मुख्य मंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को 4.4 लाख और घायलों को 1.1 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए। पौड़ी और अल्मोड़ा के एआरटीओ प्रवर्तन को सस्पेंड कर दिया गया हैं।