
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार दोपहर को गोली चली। शेख साहिल जेल में अपने भाई से मिल कर बाहर आया था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर दो राउंड फायरिंग की। गोली उसके गर्दन पर लगी है।
शेख अस्पताल में भर्ती
शेख साहिल सेन्ट्रल जेल में अपने रिश्तेदार से मिलने गया था। वहां से जब वो निकला तो अज्ञात लोगों ने उस पर दो फायरिेंग किये। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अंबेडरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पता कर रही है कि फायरिंग करने वाले कौन थे और किस वजह से फायरिंग की। बताया जा रहा है कि शेख साहिल आदतन बदमाश है। वह अपने दोस्त और परिजन के साथ जेल में बंद अपने भाई से वो मिलने आया था।