
Buldozers run on two illegal colonies in rewas chorhata
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।रीवा नगर निगम आयुक्त डाॅ.सौरभ सोनवणे के निर्देश पर जोन क्रमांक‑1 के चोरहटा क्षेत्र में विंड ग्रुप सहित दो कालोनियों में अवैध निर्माण को शुक्रवार को निगम प्रशासन ने ढहा दिया। ये दोनों काॅलोनियां निर्माण से पहले नगर निगम से अनुमति नहीं ली थी। बिना वैध अनुमति भूखंडों में बांटकर कालोनी विकसित की गई थी। निगम ने पहले चेतावनी और नोटिस दिया था। नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। और निर्माण को नहीं हटाए जाने पर शुक्रवार को कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह के नेतृत्व में बुलडोजर चला कर गिरा दिया गया।
पुलिस बल रहा तैनात
नगर निगम अमला जब इन अवैध काॅलानी के निर्माण को तोड़ रहा था उस वक्त पुलिस बल साथ में था। कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने बताया कि 2.6752 हेक्टेयर और 0.5606 हेक्टेयर भूमि की आवंटित कालोनियों में सड़क एवं सीमा दीवारें जेसीबी से ध्वस्त की गयी हैं।
अवैध काॅलोनी नहीं रहेंगी
नगर निगम आयुक्त डाॅ.सौरभ सोनवणे ने कहा कि शहर के अंदर जितनी भी अवैध कालोनियां है उनके खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्लाट या भूमि की खरीदने से पहले उसकी वैधता सुनिश्चित कर लें। नगर निगम से नक्शा पास कराने के बाद ही निर्माण कार्य करें।