
Brother killed brothert in ground dispute
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट। कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सावरी में एक एकड़ पैतृक भूमि को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। जहां छोटा भाई पवन परते ने बड़ा भाई प्रहलाद परते पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गुस्से में फिर डंडे से बेदम मारा। चोट अधिक आने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। पांच दिन बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जेल से छूटा था प्रहलाद
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम सावरी में 1 एकड़ पैतृक जमीन को लेकर दो सगे भाइयों की शनिवार 31 मई को मारपीट हुई। छोटे भाई पवन परते ने अपने बड़े भाई प्रहलाद परते पर कुल्हाड़ी से हमला किया। और डंडे से उसे खूब मारा। घायल प्रहलाद परते को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन पांच दिन बाद उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस के अनुसार प्रहलाद परते इससे पहले पाक्सो एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है। वहां से छूटने के बाद वह अपनी माॅ के साथ रहता था। और कच्ची शराब बनाता और उसे बेचता था।