
Bridge bulit on indrayani river in pune,six people died,38 missing
राष्ट्रमत न्यूज,पुणे।महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तहसील के कुंडमाला गांव के पास में रविवार को दोपहर 3.30 बजे इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। लोगों का कहना है कि 38 लोग लापता हैं।विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।जबकि मुख्यमंत्रीी फडणवीस का कहना है कि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।जबकि पानी में कईयों को बहते हुए देखा गया है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। यह पुल तीस साल पुराना है। 32 लोग घायल हुए हैं। छह लोगों को बचाव कर्मियों ने बचा लिया है। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। बचाव कार्य जारी है।
30 साल पुराना है पुल
एनसीपी विधायक सुनील शेलके कहते हैं, “यह पुल 30 साल पहले किसानों के आवागमन के लिए बनाया गया था, लेकिन पर्यटकों और दोपहिया वाहनों के ज्यादा वजन के कारण यह पुल ढह गया। 2 लोगों की मौत हो गई है। पिंपरी-चिंचवाड़ और NDRF मदद कर रहे हैं। हम समय-समय पर इसकी मरम्मत करते थे। फिलहाल यहां पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी थी, लेकिन वे यहां आ गए और यह हादसा हुआ।”
पुल जर्जर था, क्षमता से ज्यादा लोग
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। हादसे के समय पुल पर क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे। लोग टू-व्हीलर और मोटरसाइकिल ले जा रहे थे। इसी वजह से पुल भार सहन नहीं कर सका।
रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोग भी जुटे
एनडीआरएफ की टीम, पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर नदी में बहे लोगों को खोजने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह पुल पहले से ही बहुत खराब और जर्जर स्थिति में था। हादसे के समय पुल पर क्षमता से अधिक पर्यटक मौजूद थे।
चार-पांच लोग अभी भी पुल के नीचे फंसे
देहू रोड कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवीर शेलार ने कहा, यहां एक पुराना पुल शाम लगभग 4 बजे ढह गया। पुल पर लगभग 125 पर्यटक खड़े थे और उसी स्थान पर अचानक पुल गिर गया। लगभग 20-25 लोग नदी में बह गए। कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया है, जबकि 4-5 लोग अभी भी पुल के नीचे फंसे हुए हैं।