
Bride play in weding night
छतरपुर। एक दूल्हा बड़े ही अरमानों से ब्याह कर अपनी दुल्हन को अपने घर लाया। गृह प्रवेश की रस्म के बाद दोनों रात को सोने चले गए। सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे एक गिलास भरकर दूध दिया।दूध पीते ही दूल्हा बेहोश हो गया।अगले दिन उसे होश आया तो पाया कि दुल्हन कमरे से गायब है। वो परेशान हो गया। उसने दुल्हन के बारे में घर के लोगों से पूछा। किसी को नहीं पता दुल्हन कहां गयी। आस पास तलाशा गया। पर दुल्हन नहीं मिली। इससे दूल्हा सदमे में चला गया। नशे वाला दूध पीने के कारण उसकी तबीयत भी खराब हो रही थी। परिजनों ने फिर दूल्हे को अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला नौगांव थाना क्षेत्र के कुलवारा गांव का है। यहां एक दुल्हन शादी के 24 घंटे के अंदर ही फरार हो गई।
हिन्दू रीती रिवाज से शादी हुई
पीड़ित युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन, उसके भाई और भाई के दोस्त सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया अशोक रावत के 29 वर्षीय बेटे राजदीप रावत की शादी चरखारी निवासी खुशी तिवारी के साथ 11 दिसम्बर को हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी।
शादी के सारे गहने लेकर फरार
शादी में लड़की का भाई छोटू तिवारी उसका दोस्त विनय तिवारी सहित अन्य लोग शामिल हुए थे 12 दिसंबर को लड़की और उसके पति सुहागरात मनाने की तैयारी में थे। दुल्हन ने अपने पति राजदीप रावत को दूध पीने के लिए दिया। दूध पीते ही रावत नशे की हालत में सो गया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी में चढ़ाए गए सोने चांदी के जेवर साथ में अपनी शादी शुदा ननद के भी जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई। युवक को जब सुबह होश आया तो पता चला कि उसकी पत्नी सुहागरात से पहले ही गायब हो गई। अस्पताल में पता चला की दुल्हन ने रात को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था।
पुरोहित ने करवाया था रिश्ता
पीड़ित युवक के पिता ने पुलिस को बताया है कि नौगांवा गांव के पारिवारिक पुरोहित शकुन पाठक ने यह रिश्ता करवाया था। शादी से करीब 17 दिन पहले चरखारी जिला महोबा उत्तर प्रदेश के ग्राम गुड़ा निवासी पप्पू राजपूत और शकुन पाठक ने चरखारी के हनुमान मंदिर में लड़की दिखवाई थी। लड़की खुशी तिवारी के साथ उसका भाई छोटू तिवारी और दोस्त विनय तिवारी भी साथ में आए थे उन्होंने बताया कि लड़की की मां की तबीयत खराब रहती है। जिस वजह से उन्हें शादी जल्दी करनी है। 11 दिसम्बर को शादी की तारीख तय हो गई और शादी के बाद बहू फरार हो गई।