
Both modi and kejriwal do not speak on adani -Rahul
नई दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विधान सभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इंट्री हो गयी है। पहली चुनावी रैली में कहा कि केजरीवाल और मोदी दोनों एक जैसे है। दोनों आडाणी पर नहीं बोलते। दोनों झूठे वायदे करते हैं। आप ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और बीजेपी मिली हुई है। दूसरी और इंडिया गठबंधन एक एक करके आप को समर्थन देते दिखाई देते हैं।
दोनों ने कहा था महंगाई कम कर देंगे
दिल्ली विधानसभा में राहुल गांधी ने पहली रैली सोमवार को सीलमपुर विधानसभा इलाके में की। उन्होंने कहा कि देश में 150 अरबपति लोग हैं, जो भारत को कंट्रोल करते हैं। देश का पूरा फायदा इन अरबपतियों को मिलता है। अडाणी-अंबानी, मोदी की मार्केटिंग करते हैं। कांग्रेस अरबपतियों का देश नहीं चाहती है। राहुल ने कहा कि मोदी और अरविंद केजरीवाल ने महंगाई कम करने का वादा किया था। लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। भारत में गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।
राहुल और उनकी बातें
- जब केजरीवाल आए थे, आपको याद होगा शीला जी की सरकार थी। वो दिल्ली याद है आपको? केजरीवाल आए और उन्होंने प्रचार किया कि दिल्ली को मैं साफ कर दूंगा, भ्रष्टाचार मिटा दूंगा, पेरिस बना दूंगा। अब देखिए हुआ क्या। बाहर चला नहीं जा सकता है, इतना प्रदूषण है। आधे लोग बीमार रहते हैं, कैंसर बढ़ रहा है।
- पिछड़ों को उनका हक नहीं मिल रहा है। संसाधनों का असमान वितरण है। हम समानता चाहते हैं। गरीबों, अल्पसंख्यकों के लिए भागीदारी चाहते हैं। लोगों को केजरीवाल से पूछना चाहिए कि क्या वह पिछड़ों के लिए आरक्षण और जाति जनगणना कराना चाहते हैं।
- भाजपा भाई को भाई से लड़वाते हैं। अंबेडकर जी के संविधान पर रोज नरेंद्र मोदी-बीजेपी हमला करते हैं। मेरी और कांग्रेस की राजनीति में क्लियरिटी है। इस देश में मोहब्बत, नफरत को काटेगी। जब तक मैं जिंदा हूं, अगर किसी भी हिंदुस्तानी पर आक्रमण होगा तो वो किसी भी धर्म का हो जाति का हो, मैं उसकी रक्षा करूंगा।
- मेरी लड़ाई देश बचाने की है – केजरीवाल
राहुल गांधी के आरोपों पर केजरीवाल ने एक्स पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे बहुत गालियां दी।पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस को बचाने की है और मेरी लड़ाई देश बचाने की है।