
BJYM performance against soniya rahul
भोपाल। कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़े मनी लान्ड्रिंग केस में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ चार्ज शीट पेश किए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। आज भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा ने कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है।
आपत्तिजनक नारेबाजी की
भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। वहीं, कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की।ऐसे में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह के भद्दे नारे किसी भी राजनीतिक दल ने शायद ही कभी किसी राष्ट्रीय नेता के खिलाफ लगाए होंगे। यह राजनीति की गिरावट है, जिसकी जनक भारतीय जनता पार्टी है।
प्रदर्शन के बीच पुलिस ने पुतलों की आग बुझाई।
देश के सामने सच्चाई आए
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा, कांग्रेस इस देश में भ्रम और झूठ फैलाने का प्रयास कर रही है। उनके खिलाफ मामला दर्ज है और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस नेता सड़क पर उतरकर जांच एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।उन्होंने कहा, जांच एजेंसियों पर दबाव बनाकर कांग्रेस नेता उस भ्रष्टाचार की जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं, जो उन्होंने किया है। यह उनका झूठा प्रयास है। इसी के खिलाफ युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया है। देश के सामने सच्चाई आनी चाहिए।
कांग्रेस देश को गुमराह कर रही
वैभव पवार ने आगे कहा, नेशनल हेराल्ड में 2000 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला हुआ है। उससे बचने के लिए कांग्रेस नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। आम जनता को यह समझना चाहिए कि नेशनल हेराल्ड में किस तरह की गड़बड़ी हुई है।बेचने वाले भी वही हैं और खरीदने वाले भी वही। नेशनल हेराल्ड में बड़ी हेराफेरी हुई है। AGL और यंग इंडिया—दोनों कंपनियों में एक ही व्यक्ति अध्यक्ष है। यह देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें बेचने और खरीदने वाले एक ही पक्ष से हैं। इसकी पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। अगर वे लोग ईमानदार हैं, तो उन्हें सड़क पर उतरने की बजाय कोर्ट में जाकर अपने जवाब पेश करने चाहिए।
भोपाल ईडी दफ्तर पहुंचे थे कांग्रेसी
कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ चार्ज शीट पेश किए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पिंजरे में प्रतीकात्मक तोता लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचे। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मेन गेट बंद कर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।