
Recovery will be made from the accused of sambhal incident
रांची। गेटवे आफ झारखंड के नाम से मशहूर कोडरमा से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में अपनी चुनावी प्रचार के दौरान कहा जिस तरह से यूपी में बुलडोजर से माफिया राज का अंत किया गया उसी तरह झारखंड में भी अपराधियों का खात्मा बीजेपी सरकार करेगी। बीजेपी की सरकार ही माफियाओं का नाश कर सकती है। भाजपा सुरक्षा की गारंटी है। 2017 के बाद यूपी में बुलडोजर चलना शुरू हुआ। उसके बाद से कुछ जेल में हैं और कुछ का राम नाम सत्य हो गया है। यूपी से माफिया का सफाया हो गया है।
पैसा झारखंड के गरीबों का था
योगी आदित्यनाथ ने हेमंत सरकार के खिलाफ बोलते हुए कहा जिस तरह औरंगजेब ने देश को लूटा था। मंदिरों को नष्ट किया था। उसी तरह झारखंड सरकार एक मंत्री था आलमगीर आलम। उनके घर से नोटों की गड्डियां मिली थीं। ये पैसा झारखंड के गरीबों का था। जिसे लूटकर जमा किया गया था।
बटेंगे तो कटेंगे
कोडरमा और बड़कागांव में सीएम योगी ने बटेंगे तो कटेंगे का नारा दोहराते हुए कहा कि अपनी ताकत का एहसास करवाइए। जातियों में नहीं बंटना है। जाति के नाम पर कुछ लोग आपको बांटेंगे। कांग्रेस और विपक्ष यही काम करती है। ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या को बुला रहे हैं। एक दिन ये लोग आपको घर के अंदर घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे। इसलिए एक रहिए और नेक रहिए। देश का इतिहास गवाह है जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं।
आतंकवादी बिल में घुस गए
मुख्य मंत्री योगी ने कहा आज भारत के नाम से ही पाकिस्तान थर थर कांपता है। भारत इतना शक्तिशाली है कि सभी आतंकवादी अपने बिल में घुसे हुए हैं। पीएम मोदी इतने शक्तिशाली हैं कि आज कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखता है। पहले चीन भारत को आंख दिखाता था, अब वह पीछे हट रहा है। आने वाले समय अयोध्या के बाद मथुरा की बारी है। वहां भी मंदिर बनेगा।