
मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा ने आज घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र में बेरोजगारों को 25 लाख नौकरियां देने और महाराष्ट्र के किसानो के लिए भावांतर योजना,कर्जमाफी स्किल सेंटर्स और महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री कौन
अमितशाह ने कहा कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा यह चुनाव परिणाम के बाद तय होगा। एकनाथ शिंद,अजीत पवार और भाजपा ने अपना अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।चुनाव के बाद तीनों सहयोगी दल तय करेंगे कि कौन मुख्यमंत्री होगा।
विरासत का पुनरोत्थान
अमित शाह ने कहा कि सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र कई युगों से हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है। भक्ति आंदोलन की शुरुआत भी महाराष्ट्र से हुई। गुलामी से मुक्ति का आंदोलन भी शिवाजी ने यहीं से किया। समाजिक क्रांति की शुरुआत यहीं से हुई। हमारे संकल्प पत्र में महाराष्ट्र की जनता का प्रतिबिम्ब है। किसानों का सम्मान, गरीबों का कल्याण, महिलाओं का स्वाभिमान बढ़ाने, विरासत का पुनरोत्थान करने का संकल्प आज महायुति ने लिया है।
कांग्रेस वादे सोच समझकर करे
गृहमंत्री ने कहा आज अंबेडकर जी की भूमि पर मैं खड़ा हूं। आजादी के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर की धरती पर भारत के संविधान के तहत मुख्यमंत्री ने शपथ ली है। 370 हटने के बाद यह चुनाव हुआ। देश को इस पर नाज है।उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस वादे करे तो सोच समझकर करे क्योंकि ये वादा पूरा नहीं करते और जवाब मुझे देना पड़ता है। तेलंगाना, हिमाचल इसके उदाहरण है। इनके वादों की विश्वसनीयता पाताल से नीचे चली गई है।
धर्म के आधार पर आरक्षण
उलेमाओें ने कांग्रेस ने मांग की है कि माइनारटी को आरक्षण दें और कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने इसे स्वीकृति दी है। क्या आप लोग कांग्रेस के मंसूबे के साथ सहमत हैं। क्या पिछड़ों, एससी,एसटी का आरक्षण लेकर मुस्लिमों को दिया जाए। आप सहमत हैं। हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाता है।