
BJP mahila morcha took out rahul gandhi autopsy in bhopal
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)।बिहार के दरभंगा में जिले में राहुल गांधी अधिकार वोटर यात्रा के लिए स्वागत मंच से कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद उर्फ राजा ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को अभद्र भाषा का प्रयोग क्या किया देश में बीजेपी को उग्र होने का मौका मिल गया। आज भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा ने राहुल गांधी की शव यात्रा निकाली।
कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
इस दौरानआज भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अर्थी निकाली। प्रदर्शन के लिए भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल के रेड क्रॉस चौराहे पर इकट्ठी हुईं और नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने लगीं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें सिद्धांता हॉस्पिटल के सामने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।प्रदर्शन के दौरान बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अर्थी को वहीं तोड़ दिया और प्रदर्शन समाप्त किया।
रोड पर रखकर अर्थी तोड़ी
प्रदर्शन के दौरान बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अर्थी को वहीं तोड़ दिया और प्रदर्शन समाप्त किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, नेहा बग्गा भी शामिल हुईं।
अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे-माया
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि महिलाओं का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्या महिलाएं राजनीति और अन्य क्षेत्रों में अपमान सहने के लिए काम करती है? हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं, क्या आपके घर में बहन-बेटियां नहीं हैं? क्या आप इसी तरह माताओं और बहनों का अपमान करते रहेंगे?
राहुल गांधी माफी मांगें
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अब मातृशक्ति जाग चुकी है और यदि अब भी कांग्रेस ने होश नहीं संभाला तो बची-खुची कांग्रेस भी पूरी तरह स्वाहा हो जाएगी।हमारी मांग है कि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और आगे से किसी भी महिला का अपमान नहीं करें।भाजपा में महिलाओं को जो सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और बराबरी का अधिकार दिया गया है, वह किसी अन्य पार्टी में नहीं है।