
BJP leaders who have ties on highway out of jail,now search for women
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)। मंदसौर के बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे पर डर्टी पिक्चर वाला वीडियो वायरल होने पर रातो रात वो सोशल मीडिया पर छा गये। वीडियो में वह हाईवे पर एक महिला के साथ सरेआम संबंध बनाते दिख रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।लेकिन एक बाद वो रिहा हो गए। उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। इसका कारण था उनपर लगी जमानती धाराएं।उनके वकील संजय सोनी का तर्क था कि वीडियो की फाॅरेनसिक जांच नहीं हुई है। और नही इसकी प्रमाणिकता साबित हुई है। एआई के जमाने में वीडियो के साथ काट छांट और एडिटिंग करना कोई बड़ी बात नहीं है। वीडियो की गहन जांच होनी चाहिए। इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसके बाद एनएचएआई ने तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।
महिला की पहचान कर रही पुलिस
भाजपा नेता मनोहर धाकड़ 13 मई को दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ वीडियो में कैद हुए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 23 मई को मंदसौर के भानपुरा थाने में धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उन्हें 25 मई को गिरफ्तार कर लिया था। फिर वे रिहा हो गए। उनके साथ जो महिला थी उसकी पहचान पुलिस कर रही है। एक बीजेपी नेता का कहना है कि वो महिला शिक्षिका है। मनोहर धाकड़ अंडर ग्राउंड हो गए हैं।
10 लाख रुपये मांगे

इस घटना के बाद नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया ने तुरंत कार्रवाई की। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो वायरल करने के मामले में एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। पूरे मामले को जांच की जा रही है।
सुर्खियों का अजब नशा
फेसबुक पर वायरल हुए भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ का अपनी महिला साथी के साथ सड़क पर ही सम्बन्ध बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद से यह मामला सुर्खियों में है। अश्लीलता फैलाने की धारा में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वैसे मनोहर को पार्टी ने नोटिस दिया है। सवाल यह है कि उनके साथ कार में बैठी महिला को सुर्खियों में आने के लिए यह सब करने की क्या जरूरत थी।
