
Five new face congress does not get the post of deputy CM
रांची। हेमंत सोरेन 24 साल का रिकार्ड तोड़कर फिर सरकार बनाने जा रहे हैं। लेकिन सरकार के 4 मंत्री ऐसे हैं जो अपनी सीट बचा पाने में नाकाम दिख रहे हैं। वहीं तीन मंत्री उलटफेर में फंस गए हैं। इनमें मिथिलेश ठाकुर और बन्ना गुप्ता का नाम प्रमुख हैं। हेमंत सोरेन की जीत के पीछे मईयां सम्मान योजना का बड़ा योगदान रहा। 2024 में कुर्सी सम्हालने के बाद उन्होंने महिला वोट बैंक को साधा। सभी के खाते में एक- एक हजार रुपए महीना डाला गया। वहीं हेमंत की पत्नी कल्पना ने सौ रैलियां की। इस बार झारखंड का कुमी वोटर आजसू के साथ नहीं गया। जिससे बीजेपी को कोई लाभ नहीं मिला। हेमंत आदिवासी इलाके में एकतरफा जीत हासिल किये। उन्होंने पूरे पांच साल आदिवासी अस्मिता का मुद्दा उठाते रहे। इसके अलावा उन्होंने खतियानी और आरक्षण के मुद्दों में BJP को घेरते रहे।
बांटना चाहेंगे तो कटेंगे
JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी सरकार निश्चित तौर पर बन रही है। लोग बांटना चाहेंगे तो कटेंगे, कट गए। कुछ लोग साजिश कर रहे थे, उनका भंडाफोड़ हो गया। झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में हेमंत सोरेन कीJMM का दोबारा सत्ता में आना तय हो गया है। 81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान रुझानों में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटों पर बढ़त बना ली है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 15 सीट ज्यादा है।
सरकार बनाने जा रहे
2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं। रुझानों में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इसके बाद झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा- पहले भी जब हमारी सरकार पर संकट आया था, तब हमने कहा था कि हम पूरे विश्वास के साथ सरकार बनाएंगे। हम एक बार फिर पूरे विश्वास के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस पर्यवेक्षक तारिक अनवर ने कहा- यह अच्छा है, हम इसकी उम्मीद कर रहे थे। हमारी सरकार ने अच्छा काम किया और समाज के हर वर्ग, खासकर महिलाओं के लिए काम किया। इसलिए, हमें जीत की उम्मीद थी, सफलता हासिल करने की।
काउंटिंग अपडेट्स…
- सरायकेला से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन चुनाव जीते। चुनाव से पहले BJPमें हुए थे शामिल। धनवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी चुनाव जीत गए हैं। गांडेय से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना जीतीं। तीनों सीटों पर रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा बाकी है।
- हेमंत सरकार के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, हफिजुल हसन अंसारी, बेबी देवी और मिथिलेश ठाकुर पीछे चल रहे हैं।
- सोरेन परिवार के 2 कैंडिडेट बड़ी बहू सीता सोरेन (भाजपा) जामताड़ा और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से पीछे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन ही बरहेट से आगे चल रहे हैं। छोटी बहू कल्पना सोरेन गांडेय से जीत गई हैं।
- पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा चुनाव हार गई है। जगन्नाथपुर से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके सामने कांग्रेस के सोनाराम सिंकू प्रत्याशी थे।
- बोकारो जिले के चंदनकियारी से BJP के अमर बाउरी चुनाव हार गए हैं। ये विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। अगर भाजपा सत्ता में आती तो ये मुख्यमंत्री के दावेदार माने जा रहे थे।