
BJP district office will become modern and high tech
बालाघाट। नगरपालिका परिषद बालाघाट के तत्वावधान में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा, सत्ता और संगठन में समन्वय भाजपा की मूल पहचान है। इसी उद्देश्य को आत्मसात करते हुए सामाजिक उत्थान, कल्याण, विकास और मूलभूत सुविधाए आमजन तक पहुंच सकें, येही हमारा मूल-भाव है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता, जनता-जनार्दन और सरकारी अमले के साथ तालमेल बनाकर जनसरोकार के कार्य में भाजपा कार्यकर्ता मुस्तैदी से हर संभव खड़े रहेंगे। ऐसा भाजपा का ध्येय है। फलीभूत शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं हरेक व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सके।
सूचना प्रौद्योगिकी युक्त कार्य
आगे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने बताया कि, आधुनिक नव तकनीकी को दृष्टिगत रखते हुए संगठन गतिविधियों और आमजन, कार्यकताओं तक सुलभ पहुंच हो इसके लिए जिला भाजपा कार्यालय का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी से युक्त कार्य के लिए भाजपा कार्यालय को अब हाईटेक बनाएं जाने का काम जारी है। श्री कावरे कहा, भाजपा कार्यालय में वर्चुअल बैठकों से लेस बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया हो मद्देनजर लगभग 6 माह की अवधि में भाजपा कार्यालय का कायाकल्प देखने को मिलेगा। जो जिलेवासियों, कार्यकर्ताओं के लिए लाभकारी होगा।