
Birsa munda struggled for water,forest and land
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट। बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ बालाघाट में मनाई गई। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के तत्वावधान में जिला अस्पताल रोड स्थित बिरसा मुंडा चौक पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश धुर्वे ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
दो मिनट का मौन रखा
कार्यक्रम में बिरसा मुंडा की प्रतिमा का वंदन और माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी जीवनी और मिशन पर चर्चा की। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिमा के समीप मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा।बिरसा ब्रिगेड, भीम आर्मी, बीएसपी और छात्र संगठनों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सबसे पहले सप्तरंगी ध्वजारोहण किया गया। सभी साथियों ने राष्ट्रीय सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश धुर्वे ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। धुर्वे ने कहा कि समाज को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही पूरे देश में सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।