
Bihar drowned ,kedarnath yatra closed till14
राष्ट्रमत न्यूज,पटना(ब्यूरो)। बिहार में बारिश और बाढ़ की वजह से बुरा हाल है।कई नदियां उफान पर हैं। कई गांव जलमग्न हो गए हैं। जिंदगी मुश्किल हो गई है। दरभंगा में करीब 10 गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। सैकड़ों लोग पलायन कर चुके हैं। गोपालगंज में गंडक नदी में उफान है। गंडक नदी में डूबकर तीन लोगों की मौत की भी खबर है।जबकि मोतिहारी में भी बाढ़ से हाल बेहाल है। बिहार के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 17 लाख से ज्यादा की आबादी इससे प्रभावित है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में भागलपुर है, यहां की 75 पंचायतों के 4.16 लाख से ज्यादा लोग पीड़ित हैं।बाढ़ से करीब 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बिहार इस बारिश में फिर डूब गया है। वहीं केदारनाथ यात्रा 14 अगस्त तक रोक दी गयी है।
स्कूल से थाना चल रहा
मोतिहारी के सुगौली के थाना समेत स्टाफ क्वार्टर में बाढ़ का पानी घुस गया है।जिसके बाद पुलिसकर्मियों को एक प्राइवेट स्कूल में शरण लेनी पड़ी और वहीं से थाना चलाया जा रहा है। हालांकि जरूरी सामान को थाने से निकाल लिया गया है मगर मालखाने में पड़ा सामान नहीं निकाला जा सका है।
दस गांवों में पानी घुसा
दरभंगा के घनश्यामपुर कमला बलान नदी में आए उफान से 10 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। पश्चिम तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ने से खतरा ज्यादा है। तटबंध की निगरानी लगातार प्रशासन की तरफ से की जा रही है।प्रशासन की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है।पानी घुसने की वजह से प्रभावित परिवार बाल बच्चों समेत ऊंचे इलाकों की ओर जा रहे हैं।
बाढ़ और बिहार का अजब रिश्ता
बाढ़ और बिहार दोनों का संबंध ऐसे बन गया है, जैसे दिया और बाती। हर साल बाढ़ को मुद्दा बनाकर नेता वोट मांगने जाते हैं लेकिन हर साल बाढ़ आती है। हर साल लाखों लोग परेशान होते हैं। सैकड़ों की जान जाती है। हजारों बेघर हो जाते हैं।आखिर में अगर कुछ बचता है तो वो है बिहार के लोगों की बेबसी, डर और हर साल मिलने वाला दुख।
UP के कई जिलों में बारिश जारी है
बिहार के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 17 लाख से ज्यादा की आबादी इससे प्रभावित है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में भागलपुर है, यहां की 75 पंचायतों के 4.16 लाख से ज्यादा लोग पीड़ित हैं।बेगूसराय में बाढ़ के कारण 137 स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। बच्चे तो स्कूल नहीं आ रहे, लेकिन शिक्षक जान जोखिम में डालकर नाव से स्कूल पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है। लखनऊ में भी तेज बारिश हुई। विधानसभा परिसर में पानी भर गया। सीएम आवास के पास सड़क पर 2 फीट तक पानी भर गया।
गाय बहती नजर आ रही हैं
उत्तराखंड के देहरादून में तेज बारिश हुई। यहां का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें तेज बहाव में कई गाय बहती नजर आ रही हैं। आज जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद हैं।वहीं, मालदेवता क्षेत्र में नदी ने आसपास मौजूद मकानों को नुकसान भी पहुंचा। राज्य में 12-14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। इसी वजह से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए केदारनाथ धाम यात्रा 3 दिन के लिए रोक दी गई है।
3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मंगलवार सुबह से दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर पानी भर गया है। दो दिन पहले तेज बारिश हुई थी। मौसम खराब होने के कारण 300 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ीं।मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड, असम समेत 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल-बिहार समेत 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और UP-MP समेत 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।