Bhupesh said,BJP government is running from adanis office
राष्ट्रमत न्यूज रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने 33 जिलों में 2 घंटे तक बारिश में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन और चक्का जाम किया। इस दौरान रायपुर में भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आर्थिक नाकेबंदी सफल रही है। यहां विष्णुदेव की सरकार अहमदाबाद से चल रही है। अडाणी के दफ्तर से संचालित हो रही है। दोपहर दो घंटे चले इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर मालवाहकों की आवाजाही को रोक दिया, जिससे आमजन को यातायात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसी के खिलाफ FIR नहीं हुई
भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सरगुजा में पेड़ों की अवैध कटाई हो गई। हसदेव में जंगल कट गए। तमनार में जंगल कट गए। किसी के खिलाफ FIR नहीं हुई। ये छत्तीसगढ़ की संपदा और जल-जंगल जमीन को बचाने की लड़ाई है।बघेल ने कहा कि सरकार को रमन कार्यकाल में मुख्य सचिव रहे अमन सिंह चला रहे हैं। अमन सिंह और अडाणी मिलकर अहमदाबाद से चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना चाहते हैं। बस्तर में जंगल कट गए, तमनार में जंगल कट गए। षडयंत्र के तहत जल-जंगल जमीन को लूटा जा रहा है।
राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने रणनीति के तहत विभिन्न इलाकों में वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में चक्काजाम किया। मैग्नेटो मॉल के पास एनएच पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में विरोध दर्ज किया गया। वहीं विधानसभा रोड, सकरी में नारायण कुर्रे और पप्पू बंजारे, दिलबाग ढाबा क्षेत्र में सांसद छाया वर्मा और अनीता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।
वहीं सरगुजा, बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग की सड़कों पर कांग्रेसियों ने ED और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरगुजा में कांग्रेसी रघुपति राघव गाकर विरोध जताया। बिलासपुर में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे चक्काजाम किया। पेंड्रा में कांग्रेसियों ने बारिश के बीच प्रदर्शन किया।
इसी तरह अभनपुर स्थित मोहन ढाबा के पास यशवंत साहू, आरंग रसनी में पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया, तिल्दा के दीनदयाल चौक पर कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी और खरोरा के बुडेरा चौक पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में चक्काजाम किया गया।
रायपुर तेलीबांधा वीआईपीचौक में भूपेश बघेल के साथ पूर्व विधायक विाकस उपाध्याय और कांग्रेस पार्टी आर्थिक नाकाबंदी और चक्का जाम किया।
बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेंड्रीडीह के पास रायपुर-बिलासपुर मार्ग (NH-130) पर चक्काजाम किया। इसमें नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायक अटल श्रीवास्तव और दिलीप लहरिया जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हुए। महासमुंद जिले में भी कांग्रेस ने चार प्रमुख स्थानों — घोड़ारी, तुमगांव, सरायपाली और टेमरी — में चक्काजाम किया। नेतृत्व क्रमशः पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, विधायक चातुरी नंद और विधायक द्वारिकाधीश यादव ने किया।
बालोद जिले में राजनांदगांव–दल्लीराजहरा मार्ग पर कुसुमकसा तिराहा चौक पर चक्काजाम किया गया, जिसमें विधायक अनीला भेड़िया और संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा शामिल रहीं।
कवर्धा में रायपुर–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर तंबू गाड़कर प्रदर्शन किया। इसके चलते मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा और यातायात ठप हो गया।
प्रशासन अलर्ट, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जताई आपत्ति
प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एडिशनल एसपी और सीएसपी स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, वहीं महिला पुलिस कर्मियों की भी विशेष ड्यूटी लगाई गई। कांग्रेस की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि चक्काजाम मुख्यतः मालवाहकों को निशाना बनाकर किया गया, जबकि आम लोगों की सुविधा का ध्यान रखा गया।
वहीं, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी का विरोध किया है। महामंत्री अजय भसीन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस तरह की नाकेबंदी से राज्य के विकास और छोटे व्यापारियों को नुकसान होता है।
नारेबाजी और राजनीतिक संदेश
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ईडी-सीबीआई हटाओ, अडानी भगाओ – राज्य बचाओ” जैसे नारे लगाकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस का आरोप है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है और विपक्ष को दबाने की साजिश के तहत ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।