
बीकानेर। बीकानेर में एक आशिक ने मुहब्बत में साथ जीने और मरने की कसमें अपनी प्रेेमिका से की। लेकिन जब जान देने की बारी आई तो वह अपना इरादा बदल लिया। मगर उसकी प्रेमिका की मौत हो गयी। वैसे दोनों साथ मरने निकले थे। प्यार,धोखा और मौत की यह कहानी हैरान करती है। यह हैरत अंगेज मामला जिसने भी सुना, वही स्तब्ध हो गया। इस कांड से प्यार पर सवाल उठने लगा है।
लड़की कुएं में कूदकर दे दी जान
राजस्थान राज्य के बीकानेर जिले जसरासर थाने के साठिका गांव में एक नाबालिग लड़की नैना अपने प्रेमी की मुहब्बत पर भरोसा कर अपनी जान गंवा दी। क्षेत्र के एक खेत में बंटाईदार का काम करने वाले किसान की बेटी है नैना। अपने प्रेमी पर भरोसा करके कुंए में कूदकर जान दे दी। पुलिस प्रेमी युवक की निशानदेही पर कुएं से शव को निकालने की कोशिश कर रही है। लेकिन कुएं में पानी भरा होने की वजह से दिक्कतें आ रही है।
शिकायत दर्ज कराई
नाबालिग लड़की नैना (बदला नाम) बीकानेर जिले के जसरासर थाने के साठिका गांव में रहती थी। उसके पिता किसान हैं। नैना का अपने पड़ोस में रह रहे लड़के से प्यार हो गया। दोनों साथ आने जाने लगे। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। ऐसे में युवक ने रात में नैना को बहला फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के घर वाले रात ग्यारह बजे देखा कि नैना अपने बिस्तर पर नहीं है। उन्होने आस पड़ोस वालों से पूछा। तलाशा। मगर नहीं मिली। इसके बाद घर वालों ने श्रीबालाजी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
जैसलमेर में शादी करने वाले थे
पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों के बीच प्यार का प्रसंग चल रहा था। नैना के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की। पहले तो वो यही कहता रहा कि मुझे नहीं पता। मैं नहीं जानता नैना कहां गयी। कड़ाई से पूछताछ पर उसने बताया कि दोनों पांचू थाना क्षेत्र के साठिका गांव के सूने कुएं के पास गए और जान देने की योजना बनाई।नैना पहले कुएं में कूदी जिसे देखकर प्रेमी का विचार बदल जाने पर वह वापस घर आ गया। युवक की निशानदेही पर उस कुंए से नैना की लाश निकालने की कोशिश पुलिस कर रही है। नैना का कहना था कि जैसलमेर में जाकर शादी कर लेते हैं। लेकिन जब युवक को बातों ही बातों में पता चला कि लड़की नाबालिग है, तो उसने शादी की इरादा बदल दिया।घर लौट जाने की बात कही। लेकिन नैना ने कहा घर वापस जाएंगे तो किसी ने पूछा तो क्या कहेंगे। इस डर से हम दोनों ने जान देने का फैसला किया था।