
Beneficiaries received property cards in rewa district
रीवा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 50 हजार से अधिक ग्रामों के 65 लाख हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत सम्पत्ति कार्ड का वितरण किया। प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन के माध्यम से सम्पत्ति कार्ड का वितरण करते हुए देश के विभिन्न प्रदेशों के हितग्राहियों से संवाद किया। इस अवसर पर श्री मोदीने कहा कि स्वामित्व योजना न सिर्फ हितग्राहियों को पक्के रिकार्ड उपलब्ध करा रही है बल्कि इससे उनकीआंकाक्षाओं को उड़ान भी मिल रही है। देश में ग्राम स्वराज को धरातल पर उतारने के प्रयास जारी है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी से वर्चुअली जुड़े।
हितग्राहीमूलक योजनाएँ
पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्वामित्व योजना के जिला स्तरीय कार्यक्रम का नगर निगम टाउन हालसहित जिले के जनपद मुख्यालय तथा ग्राम पंचायतों में भी प्रसारण देखा व सुना गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि देश व प्रदेश में विकास कार्यक्रमों के साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाएँ प्राथमिकता से क्रियान्वित की जा रही हैं और पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाया जा रहा है।
वितरण कार्य की प्रशंसा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में केन्द्र संचालित योजनाओं के साथ ही प्रदेश स्तर पर जनकल्याण केकार्य कराकर लोगों को इनसे लाभान्वित किया जा रहा है। स्वामित्व योजना से पट्टे मिलने से अब हितग्राही उसजमीन से मालिक बन गये और लोगों को पक्का कानूनी अभिलेख भी मिल गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा किस्वामित्व व भू-अधिकार गांव के विकास की आधार बन रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा तत्परतापूर्वक किये
गये पट्टा बनाने व वितरण कार्य की प्रशंसा की।