
Being killed because he is a muslim
मुंबई। संभल मामले पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा कि हम उस स्थिति पर हैं जहां कानून नागरिकों की हत्या सिर्फ इसलिए कर रहा है। क्योंकि वे मुसलमान हैं। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि न्यायपालिका इस समय भगवान से सलाह ले रही है कि उन्हें अपना काम कैसे करना है। यह पूरी तरह से बकवास है।
अभी भी पुलिस बल तैनात
गौरतलब है कि रविवार को संभल जिले की शादी मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में अब तक 4 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हिंसा कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।पुलिस के मुताबिक इस मामले में अब तक कुल 7 मुकदमे दर्ज किया जा चुके हैं। 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि हिंसा में घायल हुए दारोगा दीपक राठी ने 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिनमें बर्क और इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल को नामजद किया गया है। हिंसा वाले इलाके में अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है।
पत्थर फेंकने वाले जाएंगे जेल
संभल के मौजूदा हालात पर एसपी कृष्ण कुमार ने कहा कि उस दिन की हिंसा में जो लोग भी शामिल थे। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज निकाल ली है। 100 से अधिक लोगों की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने आगे कहा कहा कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति जेल नहीं जाएगा।लेकिन जिस भी व्यक्ति ने पत्थर उठाया है उसे जरूर जेल भेजा जाएगा।
राहुल संभल जा सकते हैं
संभल में हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने 30 नवंबर तक बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज संभल जा सकते हैं। इसकी सूचना के बाद से ही जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा वाहन जांच के बाद ही शहर में एंट्री दी जा रही है।