
Bank worker looted for marriage,4 caughe,2absconding
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा। जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में बंधन बैंक के कर्मचारी सौरभ पुरवार किश्त वसूली करके अमिरती गांव से लौट रहे थे। बड़ी गोरगी मोड़ के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। और पत्थर से हमला कर उनसे सारा पैसा लूट लिया। चार आरोपियों को सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो फरार हैं। आरोपियों को शादी के लिए पैसे की जरूरत थी। इसलिए लूट की घटना को अंजाम दिया।
पत्थर से हमला किया
बैंक कर्मचारी सौरभ पुरवार जो कि सतना के है। 19 मई को इनके साथ हुई लूटपाट और डकैती में शामिल आरोपियों के पास से पुलिस ने 70 हजार रुपए नकद, टैबलेट चार मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद किया है। आरोपियों ने सौरभ की बाइक रोक ली थी। और पत्थर से उन पर हमला किया था। आरोपियों को पहले से पता था कि सौरभा वसूली करके इसी रास्ते से निकलेगें। उन्हें यह भी पता था कि उनके पास अच्छी खासी रकम है।77,900 नकद लेकर सौरभ पुरवार लौट रहे थे।
सभी आरोपी 21 के अंदर
गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों की मदद से चार आरोपियों को पकड़ा गया है। आयुष तिवारी 20 वर्ष निवासी धाराविभा थाना गढ़, धीरज तिवारी 20 वर्ष निवासी धाराविभा गढ़,अनूप तिवारी 21 निवासी डिघवार थाना लौर मऊगंज, श्रवण सिंह 1 निवासी बेलवा पैकान थाना मनगवां के हैं।
रंजिश में लूटपाट की योजना बनाया
थाना प्रभारी के अनुसार इस कांड को अंजाम देने में मुख्य आरोपी आयुष तिवारी का बड़ा भाई जो कि बंधन बैंक में काम कर चुका है। वह पहले वसूली का काम करता था और कई बार आयुष को भी अपने साथ लेकर गया था। बैंक से निकाले जाने के बाद आयुष ने इसी रंजिश में लूट की योजना बनाई। उसे अपने भाई की शादी के खर्च के लिए पैसे की जरूरत थी।
सिर्फ 70 हजार ही मिले
आरोपियों ने लूट की रकम में से 70 हजार रुपए बचाकर घर में छिपाए रखे थे। बाकी रकम शादी और शराब में खर्च कर दी। पुलिस ने बरामद रकम के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
दो आरोपी अब भी फरार
पुलिस के मुताबिक लूट की वारदात में छह लोग शामिल थे। अभी चार ही पकड़े गए है। दो फरारर है। जिनकी तलाश जारी है।