
Balkar truck overturned 4 with two children dead
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा। सोहागी में सीमेंट पिलर से लदा एक बल्कर ट्रक आटो पर पलट गया। आटो में आठ लोग सवार थे। सभी प्रयागराज से लौट रहे थे। इस हादसे में एक पुरुष,महिला और दो बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। आटो में सवार सभी मऊगंज के नई गढ़ी के निवासी हैं।
तीन किलोमीटर तक जाम लगा
सीमेंट पिलर से लदा बल्कर ट्रक प्रयाग राज से रीवा आ रहा था। आटो में सवार सभी आठ यात्री गंगा स्नान करके आ रहे थे। सीमेंट पिलर से लदा बल्कर ट्रक के पलटने से उसमें रखा सामान सड़क पर बिखर गया। वहीं घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था किया। घटना स्थल से टोल प्लाजा तक जाम लग गया। तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया था।जाम हटाने में घंटा भर लगा।एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है।