
Balaghat topped in aadhaar linking
बालाघाट। आधार लिंकिंग के मामलें में 4 मार्च को बालाघाट जिले में प्रदेश में सबसे अधिक कार्य हुआ है। यहां 2929 किसानों का आधार लिंक किया गया है। प्रदेश में एक दिन में देवास, निवाड़ी और रतलाम में ही 2 हजार से अधिक आधार लिंक हुए। बालाघाट में सबसे अधिक रहें है।
आधार लिंकिंग के काम पूर्ण करें
कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को राजस्व अधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक की। जहां बैठक में किसानों और आम नागरिकों से जुड़े अहम मसलों पर प्रकरणों के निराकरण की अपडेट जानकारी लेते हुए निराकरण करने निर्देशित किया गया। बैठक में कहा कि किसानों का रजिस्ट्रेशन और बैंक खाते से आधार लिंक नहीं हुआ तो उन्हें पी.एम किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलेगी। इसका प्रभाव आगे एसडीएम और तहसील कार्यालयों में देखने को मिल सकता है। इसलिए अगले 2 सप्ताह में फार्मर रजिस्ट्री और आधार लिंकिंग के कार्य को पूर्ण करें।
तहसील स्तर पर समीक्षा करें
स्वामित्व योजना के सम्बंध में कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों से कहा कि जिस तरह जिला स्तर से निगरानी और समीक्षा की जा रही है। इसी फामूर्ले पर एसडीएम और तहसील स्तर से निगरानी और समीक्षा करें। इस तरह क्षेत्र में प्रगति की जानकारी और कमियां सामने आएगी। कलेक्टर श्री मीना ने तहसीलों में पदस्थ पटवारियों की संख्या को जानते हुए कार्य के तरीके और समयावधि के साथ लक्ष्य दिया है।
पेंडिंग काम जल्द करें
कलेक्टर मीना ने समस्त तहसीलदारों को स्वामित्व योजना के पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। विशेषकर जिनकी पेंडेंसी 10 के ऊपर है उन्हें अनिवार्य रूप से ध्यान देना होगा। जिले में वर्तमान में 99 ग्राउंड त्रुथिंग अपूर्ण ग्राम है। वहीं अब तक 39 ग्राम जीटी पूर्ण कर सर्वे आॅफ इंडिया को प्रस्तुत करने को कहा है। कलेक्टर ने आरसीएमएस पोर्टल पर बंटवारे, अविवादित नामान्तरण और सीमांकन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इस सम्बंध में उन्होंने किरनापुर में 27 बालाघाट में 26 तथा लालबर्रा के अविवादित नामांतरण प्रकरणों पर 5 दिवसों के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर मीना ने वसूली की समीक्षा करते हुए कहा कि यह राजस्व अधिकारी का महत्वपूर्ण कार्य है। तहसीलदारों को राजस्व वसूली पर अग्रेसिव मोड पर कार्य करने के लिए कहा गया है। जिले में अब तक 44767903 रुपये की वसूली की गई है। जबकि अभी भी 25250367 रुपये की वसूली करना शेष है। कलेक्टर ने सभी वनग्राम से राजस्व ग्राम की शेष प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए 15 दिनों का समय दिया है। इसमें कुल 41 वनग्रामों के नक्शे एमपीएसईडीसी से प्राप्त हुए है।
तहसील स्तर पर आरओआर इंट्री कम
कलेक्टर मीना ने बैठक में समस्त तहसीलदार से आरओआर इंट्री की प्रगति पर समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से किरनापुरए खैरलांजीए बालाघाटए बिरसाए लामता व लालबर्रा तहसीलों को विशेष तौर पर निर्देशित किया है। आरओआर की इंट्री पर प्रगति पर कलेक्टर मीना ने कहा कि इन तहसीलो में आरओआर इंट्री बहुत कम है इसी कारण से तहसीलों में द्वितीय प्रकाशन का कार्य रुका है। उन्होंने समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे पटवारियो के माध्यम से कार्य पूर्ण करवाये। साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री के भी पेंडिंग कार्यों को जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।