
Balaghat colored in the color of devotion to ram
बालाघाट।रामनवमी के अवसर पर राम की भक्ति में पूरा शहर रंगा रहा। जिले में भगवामय माहौल देखने को मिला। वहीं देर शाम शोभायात्रा निकली। शोभा यात्रा पुराना राममंदिर ट्रस्ट और विहिप के द्वारा निकाली गई। सुबह से ही मंदिरों में सुन्दरकांड का पाठ भक्तगण करते रहे। रामनवमी में केरल की झांकी आकषर्ण का केन्द्र रही। पूरा शहर भगवा रंग के साथ राम भक्ति में डूबा रहा। शहर के प्रमुख चौराहो में राम की प्रतिमाएं स्थापित की गयी। श्रीराम प्रवेश द्वार भी बनाए गए। इसके अलावा नगर के आम्बेडकर चौक में आयोध्या की प्रतिकृति स्थापित की गई थी। जय श्रीराम का उद्घोष वातावरण में था।
राम मंदिर में सुन्दरकांड
राम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना भक्तों ने की। सुबह से ही राम मंदिर में सुंदरकांड पाठ चलता रहा।। वहीं दोपहर के समय राम का जन्मोत्सव मनाया गया। महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस पर्व के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा। शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल थी। ताकि कहीं अप्रिय घटना न घटे।
केरल की विशेष झांकी
देर शाम राम की शोभायात्रा निकली।नगर के काली पुतली चौक से होते हुए मेन रोड,हनुमान चैक, सर्किट हाउस गोंदिया रोड, आम्बेडकर चौक होते हुए पुनरू हनुमान मंदिर में पहुंची। जिसमें केरल की विशेष झांकियां भी देखने मिली। इसके अलावा आयोजक ट्रस्ट समिति द्वारा भगवान श्रीराम, राधाकृष्ण, भगवान भोलेनाश माता पार्वती और शिव तांडव की झांकिया भी निकाली गई थी। जो इस यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे।
यहां राजनैतिक संगठन के तौर पर कांग्रेस परिवार ने काली पुतली चैक में शोभा यात्रा का स्वागत किया और महाप्रसादी का वितरण किया। उसके बाद कांग्रेस परिवार के सदस्य भी शोभायात्रा में शामिल हुए।