
मुंबई। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक दोनों स्टार या फिर बच्चन परिवार में से किसी ने भी कोई रिएक्ट नहीं किया है। वहीं अभिनेता ने ऐश्वर्या के जन्मदिन पर कोई पोस्ट नहीं किया। एक्ट्रेस निम्रत कौर के मुताबिक अभिषेक के प्रपोज करने के बाद बच्चन परिवार उनके घर रोका करने आ गये थे।
बर्थडे विश नहीं किया
तलाक कभी भी अभिषेक और एश्वर्या के बीच हो सकता है।इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमिताभ बच्चन ने भी अपनी बहू को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश नहीं किया। ऐसे में इस चीज ने एक बार फिर दोनों के तलाक की खबरों को हवा दे दी है। एक्ट्रेस ने बीते दिन 1 नवंबर को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर फैंस से लेकर रकुल प्रीत, काजोल समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी ऐश्वर्या को बर्थडे विश किया। लेकिन बच्चन परिवार में से किसी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दीं।
निम्रत कौर संग
अभिषेक बच्चन का नाम इन दिनों एक्ट्रेस निम्रत कौर संग जुड़ रहा है। एक्टर अपनी दसवीं फिल्म की कोस्टार को डेट कर रहे हैं और ऐश अभिषेक के रिश्ते में इसी वजह से दरार आई है। एक्ट्रेस ने काफी समय पहले एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि अभिषेक ने जैसे ही उन्हें प्रप्रोज किया। उसके कुछ समय बाद ही बच्चन परिवार उनके घर पर रोका करने के लिए आ गया था। इस दौरान एक्ट्रेस के पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे।