
Auto driver daughter be comes deputy collector
रीवा। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। इसमें 394 कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है। इन्ही उम्मीदवारों में से रीवा की आयशा अंसारी एक है। आयशा का सिलेक्शन डिप्टी कलेक्टर के पद में हुआ है। ऑटो चलाकर परिवार पालने वाले पिता की बेटी के सफलता की कहानी मोटिवेट करने वाली है। आयशा ने प्रदेश में एमपीपीएससी एग्जाम में 12वीं रैंक हासिल की है।
डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए चयनित हुई आयशा ने प्रारंभिक शिक्षा रीवा के एक निजी स्कूल से की। इसके बाद 12वीं तक की शिक्षा शासकीय प्रवीण कन्या स्कूल से की। 12वीं करने के बाद कॉलेज की शिक्षा शासकीय आदर्श महाविद्यालय रीवा से की। आयशा के पिता पिता पेशे से एक ऑटो ड्राइवर हैं। जो पिछले कुछ समय से अस्वस्थ होने के कारण घर पर ही रहते हैं।
दो बार असफल हुई पर हार नहीं मानी
ऑटो चालक की बेटी आयशा ने घर पर ही सेल्फ स्टडी कर यह सफलता तीसरे प्रयास में हासिल की है। आयशा ने इस सफलता का श्रेय माता पिता और दोस्तों को दिया है। उसने बताया कि पिता की इच्छा को पूरी करने के लिए वह कलेक्टर बनी है। परीक्षा परिणाम आने के बाद आयशा की इस सफलता पर उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पर उनके रिश्तेदारों और दोस्तों की भीड़ लग गई है। आयशा एक मध्यम वर्ग के परिवार से ताल्लुक रखती है।
बड़े सपने देखने का मौका दें
आयशा ने कुल 175 में से 876.50 अंक प्राप्त किये। मुख्य परीक्षा में उन्हें 1400 में से 759.50 और इंटरव्यूह में 175 में से 117 अंक मिले। आयशा कहती है बेटियों को केवल चूल्हे तक ही सीमित ने रखें। बल्कि उन्हें भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का मौका दें।