
Atishi warns congress about kejriwal being anti -national
नई दिल्ली (ब्यूरो)।दिल्ली विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बयानों की कटार खिंच गयी है। अजय माकन ने केजरीवाल को एंटी नेशनल कहकर बवाल खड़ा कर दिया है। इस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कांग्रेस 24 घंटे के अंदर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो इंडिया ब्लाक से कांग्रेस को अलग करने के लिए विपक्षी दलों से बात करेंगे। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि अजय माकन बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं। कांग्रेस बीजेपी को फायदा पहुंचाने की राजनीति कर रही है।
भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं माकन
दिल्ली की CM आतिशी और सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को कहा, ‘कांग्रेस नेता अजय माकन हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कहते हैं। क्या उन्होंने भाजपा के किसी नेता के खिलाफ ऐसा आरोप लगाया।’ आतिशी ने कहा, ‘हम कांग्रेस पार्टी से मांग करते हैं कि वह माकन के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करें। वर्ना हम I.N.D.I.A ब्लॉक से कांग्रेस पार्टी को अलग करने के लिए अन्य विपक्षी दलों से बात करेंगे।’ संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी भाजपा के पक्ष में खड़ी हो गई है। कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे भाजपा को चुनाव में फायदा हो। दिल्ली के अंदर कांग्रेस के नेता हैं अजय माकन। वो भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। वो भाजपा के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं।’
कांग्रेस के लिए बीजेपी फंडिग कर रही
सीएम आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव में बीजेपी,कांग्रेस को फंडिग कर रही है। इनमें संदीप दीक्षित का नाम शामिल है। संदीप दीक्षित को बीजेपी से फंड मिल रहा है। आतिशी ने ऐसी कई सीटों का नाम गिनाते हुए कहा कि कंाग्रेस को बीजेपी से फंड मिल रहा है। आतिशी ने कहा कि कांग्रेस बताए संदीप दीक्षित को चुनाव लड़ने के लिए पैसा कहां से ला रही है। कांग्रेस बीजेपी के साथ सांठगांठ कर रही है।और वो बीजेपी केा जीताने में लगी है। कांग्रेस हाई कमान इस तरह की राजनीति का हिस्सा नहीं है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे।
माकन ने केजरीवाल को फर्जीवाल कहा था

केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत
युवा कांग्रेस ने 25 दिसंबर को आम आदमी पार्टी के दिल्ली में मुफ्त इलाज, महिलाओं को 2100 देने के ऐलान के खिलाफ पुलिस में केस किया। प्रदेश अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हमने पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन में केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी करने को लेकर शिकायत की है। जब सरकार के विभाग इन दो स्कीम से इनकार कर रहे हैं, तब AAP ऐसे कैसे दावा कर सकती है।

महिला सम्मान योजना को लेकर भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं काे हिरासत में लिया है।भाजपा महिला मोर्चा की दिल्ली अध्यक्ष ऋचा पांडे का आरोप है कि केजरीवाल ने पंजाब में भी महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। दिल्ली में ऐसा ही वादा कर जनता को ठगा जा रहा है।