
ASI murdered his wife and sister in law in bhopal
भोपाल (ब्यूरो)। राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में ASI योगेश मरावी ने अपनी पत्नी विनीता और साली मेघा उइके को चाकू से गोद गोद कर मार डाला। इन दोनों की हत्या उसने क्यों की इसकी वजह पुलिस पता कर रही है। योगेश हत्या कर फरार हो गया है। ASI योगेश घर के काम करने आई मेड को धक्का देकर अंदर घुसा और दोनों पर वार किए। फिर मौके से फरार हो गया। घरेलू काम करने वाली बाई ने पुलिस को सूचना दी।
योगेश मरावी की तलाश
आरोपी के घर से निकलकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। मौके पर FSL टीम के साथ पुलिस के स्निफर डॉग भी पहुंचे हैं। डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि विनीता मरावी अपनी बहन मेघा उइके के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी। विनीता का अपने पति योगेश मरावी से पिछले पांच-छह साल से विवाद चल रहा था। योगेश मरावीmमंडला जिले में ASI के पद पर है।दोनों महिलाओं की उम्र 30 और 35 साल है। पुलिस टीम योगेश मरावी की तलाश में जुटी है।
ताबड़तोड़ पत्नी-साली पर वार
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे योगेश की पत्नी विनीता ने मेड के लिए दरवाजा खोला। इसी दौरान बाहर मौजूद योगेश, बाई को धक्का देकर अंदर घुस गया। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ पत्नी-साली पर वार किए। यह देखकर मेड वहां से भागी और पड़ोसियों को जानकारी दी। फिर डायल हंड्रेड पर फोन लगाया।
मृतक मेघा उइके
आधा दर्जन से ज्यादा घाव
पुलिस ने बताया कि थैले में हथियार लेकर जाते हुएASI की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर का दरवाजा बाहर से बंदकर फरार हो गया। मेड को 6-7 मिनट तक बचाओ-बचाओ की आवाजें आती रहीं। विनीता के शरीर पर चाकू के आधा दर्जन से ज्यादा घाव मिले हैं।मृतक मेघा उइके ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को असिस्टेंट डायरेक्टर बताया है। मेघा की पढ़ाई एमएच कॉलेज जबलपुर से हुई थी। वह बैहर की रहने वाली थी।