
Aircraft exploded in the air in ahmedabad ,more then 100 dead
राष्ट्रमत न्यूज,अहमदाबाद। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ हो गया। विमान आसमान में ही धमाके के साथ फट गया। विमान उड़ान भरते वक्त अहमदाबाद के सिविल हास्पिटल से टकरा गया।जोर का धमाका हुआ। उसका अगला हिस्सा टूट गया है। पिछला हिस्सा दीवार में धंसा हुआ है। यानी विमान के दो टुकड़े हो गए है। विमान लंदन जा रहा था। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है।
प्लेन हॉस्टल बिल्डिंग से टकराया, प्लेन का एक हिस्सा वहां अटक गया।
ऐसे हुआ हादसा- जहाज उड़ा और दा मिनट में ही आसमान में फट गया
डीएनए टेस्ट से पहचान होगी
विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक थे। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है। ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव होगी।
धुआं का गुबार
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया वहां अहमदाबाद के सिविल हास्पिटल के डाक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डाक्टर घायल हो गए। उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो आफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।
डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। वे सभी लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। विमान में आग लगने से उठे धुएं से हॉस्टल की बिल्डिंग पूरी तरह काली पड़ गई है। हर तरफ सिर्फ मलबा पड़ा था। अंदर जाकर देखा कि हॉस्टल खंडहर जैसा हो गया था। शव यहां-वहां बिखरे पड़े थे।