
Absconding with married 60 year old brother in law
राष्ट्रमत न्यूज,इटावा। एक 35 वर्षीय विवाहिता को साठ वर्षीय जीजा से इश्क होने पर अपने दिव्यांग पति को छोड़कर उसके साथ फरार हो गयी। एक हाथ से दिव्यांग पति ने थाने में रिपेार्ट दर्ज कराया और पत्नी को ढूंढ कर लाने वाले को दस हजार रुपए देने की इनाम की घोंषणा किया है।
महिला की पहले शादी हो चुकी थी
पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पत्नी की पहले भी शादी हो चुकी थी। पहले पति की मृत्यु के बाद उसके साथ शादी की थी। कुछ समय पहले पत्नी के मायके पक्ष का 60 वर्षीय रिश्तेदार गांव में राजमिस्त्री के काम के लिए आया था। एक सप्ताह तक उसने घर में प्लास्टर का कार्य किया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध हो गए।
थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी
पत्नी 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई। उसने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी रिश्ते के जीजा के साथ चली गई है। वह विवाहित है और उसकी संतान भी है।
पत्नी 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई। उसने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी रिश्ते के जीजा के साथ चली गई है। वह विवाहित है और उसकी संतान भी है।
10 हजार रुपये का इनाम
पीड़ित ने 18 जून को दोबारा पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि पत्नी घर से नकदी व अन्य सामान भी ले गई है। उसने आर्थिक और शारीरिक विवशता जताते हुए पत्नी को खोजकर लाने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।पत्नी 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई। उसने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी रिश्ते के जीजा के साथ चली गई है। वह विवाहित है और उसकी संतान भी है।