जंगली भैंस लाने वाले प्रत्येक सदस्य को मिले 10-10 हजार रुपये - rashtrmat.com

जंगली भैंस लाने वाले प्रत्येक सदस्य को मिले 10-10 हजार रुपये

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जंगली भैंसा पुनर्व्यवस्थापन परियोजना के अंतर्गत असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से आठ जंगली भैंसों को मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार परिक्षेत्र तक पहुंचाने वाले परिवहन दल के सदस्यों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने 11 अक्टूबर को सूपखार में परिवहन दल के प्रत्येक सदस्य को 10-10 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने दल के सदस्यों को चेक दिये

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 अप्रैल को घोषणा की थी कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से जंगली भैंसों को सूपखार तक सुरक्षित पहुंचाने वाले परिवहन दल के प्रत्येक सदस्य को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री ने दल के सदस्यों को चेक प्रदान किए। जंगली भैंसों को काजीरंगा से सूपखार लाने की यह पहल कान्हा टाइगर रिजर्व में इस दुर्लभ वन्यप्राणी के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से क्षेत्र की जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *