
Name of 30 lakh voters cut in bihar,14 lakh blo did not get
राष्ट्रमत न्यूज,पटना(ब्यूरो)। बिहार में करीब 30 लाख वोटरों के नाम काटे जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक 14 लाख लोग बीएलओ को मिले नहीं। वहीं 10.50 लाख वोटरों की मौत हो गयी। सवाल यह है कि तीस लाख वोटर के नाम काटे जाएंगे। भागलपुर में सात विधान सभा आते हैं। यहां दो लाख वोटरों केे नाम काटे जाएंगे। जिन वोटरों के नाम कटे यदि पड़ते तो किसे पड़ते।मरने वाले वोटरों केे नाम भी वोट पड़ते। बिहार की तरह अन्य राज्यों में भी कचरा साफ होना चाहिए। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि लोकसभा चुनाव के बाद विधान सभा चुनाव में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में वोटर बढ़े गए। और बीजेपी जीत गयी। वो बढ़े वोटरों के दम पर जीती या कोई और कारण है,यह सियासी मसला है।लेकिन बिहार में 30 लाख वोटर कम हो जाने पर चुनाव किसके पक्ष में करवट लेगा, यह भी एक बड़ा सवाल है।
14 लाख दूसरी जगह चले गए
ये कुल का 88.18 प्रतिशत है। यानी अब सिर्फ 11.82 प्रतिशत मतदाताओं का ही फॉर्म भरना बाकी रह गया है। आयोग ने बताया कि घर-घर जाकर दो बार BLO ने सर्वे किया। इसमें पता चला कि 1.59% यानी 10 लाख 50 हजार 468 वोटर्स की मौत हो चुकी है।वहीं, 2.2% यानी करीब 14 लाख 53 हजार 478 लोग BLO को मिले ही नहीं। बताया गया कि वो हमेशा के लिए दूसरी जगह चले गए हैं।
29.86 लाख लोगों के नाम कटेंगे
इसके अलावा 0.73 प्रतिशत, यानी 4 लाख 82 हजार 290 लोगों का नाम दो जगह दर्ज पाया गया। इन तीनों वर्गों को मिलाकर देखा जाए तो कुल 29 लाख 86 हजार 237 लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कटेगा।चुनाव आयोग ने कहा है कि अभी भी लगभग 11 दिन बाकी हैं। आयोग का प्रयास है कि राज्य का कोई भी योग्य वोटर छूटे नहीं। जो लोग बिहार से बाहर चले गए हैं, उनके लिए भी अखबारों, सोशल मीडिया, कॉल और सीधी बातचीत के जरिए सूचना दी जा रही है।आयोग चाहता है कि सभी लोग अपना फॉर्म समय पर भरें, ताकि उनका नाम आगामी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में प्रकाशित हो सके। यह लिस्ट 1 अगस्त को जारी की जाएगी।
भागलपुर में 2 लाख वोटर्स के नाम कटेंगे
भागलपुर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्र के करीब दो लाख वोटर्स के नाम लिस्ट से काटे जाएंगे। इसे लेकर विधानसभा वार लिस्ट तैयार हो गई है।मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 31,985 वोटर्स की मौत हो चुकी है। जबकि 47,980 मतदाता स्थायी रूप से बिहार से बाहर जा हो चुके हैं। वहीं 29,558 वोटर्स ऐसे मिले, जिनके नाम दो बार वोटर लिस्ट में थे।साथ ही 89,711 मतदाता ऐसे हैं, जिनका फॉर्म BLO ने नहीं पाया या मतदाताओं को ढूंढ नहीं पाए। इन्हीं वजह से कुल 1 लाख 99 हजार 234 मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म वापस नहीं आए हैं।भागलपुर की 7 विधानसभाओं में कुल 24 लाख 414 वोटर्स हैं। उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने बताया कि अब तक करीब 84% फॉर्म BLO ने रिसीव किया है।