
A young man provoked on the charge of love juhad,mara knife death
राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो।) गुलाब उद्यान के पास अंबेडकर पार्क में एक बेेंच पर फैजान अपनी महिला मित्र के साथ बैठा हुआ था। तभी बरखेड़ा पठानी निवासी श्याम मोरे अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचे। तीनों दोस्त दूसरे बेंच पर पास ही बैठ कर बातें करने लगे। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक फैजान का महिला के साथ देखकर हिन्दू लड़की को गुमराह करने और लव जिहाद में फंसाने की बात की। वहां श्याम मोरे भी पहुंच गया। इसका विरोध किया। फैजान और श्याम के बीच विवाद होने लगा।विवाद देखते ही देखते हाथापाई तब्दील हो गयी। फैजान ने श्याम को चाकू मार दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोष्ेिात कर दिया।
फैजान जिसने चाकू मारा
चाकू के हमले से मौत
गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश तोमर के मुताबिक फैजान नाम का युवक पिपलानी इलाके का रहने वाला है और आईटीआई में द्वितीय वर्ष का छात्र है। श्याम भेल में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता था। लव जिहाद की बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और फैजान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गयी।
मृतक श्यमा मोरे
श्याम ने आपत्ति की
फैजान ने श्याम को अपने पास बुलाया। श्याम पहुंचा तो फैजान ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान श्याम और उसके साथियों का फैजान से हिंदू लड़की को अपने साथ लेकर आने और लव जिहाद में फंसाने की बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद के दौरान फैजान ने, जो युवती के साथ मौजूद था, समझाइश देने आए श्याम पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना दो दिन पुरानी है। शनिवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस उसकी महिला मित्र को भी इस केस में सहआरोपी बनाने की तैयारी में है।
झगड़ते हुए फैजान
आरोपी ने कहानी बदल दिया
फैजान गुस्से में पहले से अपने पास रखे चाकू से श्याम पर वार कर दिया। बीच बचाव करने आए दोनों दोस्तों पर भी चाकू से हमला कर दिया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बीती रात श्याम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी फैजान को हिरासत में ले लिया है। डीसीपी संजय अग्रवाल के मुताबिक फैजान ने बयानों में बताया कि पार्क की जिस बेंच पर वह बैठा हुआ था, उसके पड़ोस की बेंच पर श्याम और उसके दो साथी बैठकर बीयर पी रहे थे। श्याम और उसके साथियों ने कमेंट किया। जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ। श्याम ने ही पहले चाकू निकाला, मारपीट कर चाकू से वार करने का प्रयास किया। तब उसने श्याम के पास रखे चाकू को छीना और उसे पर हमला कर दिया। युवक की मौत के बाद, हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।।