
5 years 1005 naxalites left red corridor of lone varatu abhiyan
राष्ट्रमत न्यूज,दंतेवाड़ा(ब्यूरो) । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत बुधवार को 28.50 लाख के 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 8.8 लाख रुपए के 2 और 5, 3, 2 और 1 लाख रुपए के 1-1 इनामी नक्सली शामिल है। यह पहली बार हुआ कि आठ लाख का इनामी नक्सली चन्द्रा ने दंतेवाड़ा एसपी के साथ मिलकर केक काटा। आज 12 नक्सलियों ने हथियार छोड़े।लोन वार्राटू अभियान के पांच साल पूरे हुए और अब तक 1005 नक्सलियों ने लाल गलियारा से तौबा किया।
249 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी/बस्तर फाईटर्स, आसूचना शाखा दन्तेवाड़ा, आरएफटी (आसूचना शाखा) दन्तेवाड़ा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 241वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ बस्तर एवं परिचालन रेंज जगदलपुर का विशेष योगदान रहा। 5 साल में 1005 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से 249 इनामी नक्सली हैं, जिन पर कुल 4 करोड़ 96 लाख 50 हजार का इनाम घोषित है। लोन वर्राटू अभियान के तहत 1 हजार नक्सलियों के सरेंडर पर दंतेवाड़ा पुलिस ने सेलिब्रेशन किया गया।बुधवार को सरेंडर किए 8 लाख रुपए के इनामी चंद्रन्ना के हाथों केक कटवाया। SP और सरेंडर नक्सली दोनों ने साथ मिलकर केक काटा। नक्सली ने कहा कि, मैंने हिंसा छोड़ दी है। अब सरकार के साथ मिलकर काम करूंगा। विकास में साथ दूंगा।
लोन वर्राटू अभियान के तहत 1 हजार नक्सलियों के सरेंडर पर दंतेवाड़ा पुलिस ने सेलिब्रेशन किया।
सरेंडर नक्सलियों में चंद्रन्ना भी शामिल
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में डिविजन कमेटी सदस्य चंद्रन्ना उर्फ बुरसू पुनेम (52) और अमित उर्फ हिंगा (26) भी शामिल है, जिन पर 8-8 लाख का इनाम था। एरिया कमेटी सदस्य और अमित की पत्नी अरुणा लेकाम (25) पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।