IFS अधिकारी पंकज सिंह राजपूत पर पत्नीअदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप - rashtrmat.com

IFS अधिकारी पंकज सिंह राजपूत पर पत्नीअदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर (ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी पंकज सिंह राजपूत और उनकी पत्नी अदिति सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब सार्वजनिक चर्चा में आ गया है। अदिति सिंह ने एक वीडियो जारी कर अपने पति, सास, ससुर और ननद पर मानसिक, सामाजिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। वहीं, पंकज सिंह राजपूत ने इन आरोपों को गलत बताते हुए इसे पारिवारिक और लंबे समय से अदालत में चल रहा मामला बताया है।

Dispute between IFS officer Pankaj Singh Rajput and his wife comes to light, Aditi alleges harassment

परेशान करने के आरोप भी लगाए 
अदिति सिंह का आरोप है कि उनके पति उनके साथ अपमानजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके नाबालिग बेटे के साथ भी अनुचित व्यवहार किया जाता है। अदिति ने अपने वीडियो में ससुराल पक्ष पर सामाजिक और आर्थिक रूप से परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं।

दायर मामले को खारिज कर दिया

अदिति के मुताबिक, वर्ष 2020 में अदालत से नोटिस मिलने के बाद उनके बेटे के भरण-पोषण के लिए हर महीने 8 हजार रुपये दिए जाने लगे। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में एक अदालत ने पंकज राजपूत की ओर से उनकी मां निर्मला देवी के खिलाफ दायर मामले को खारिज कर दिया है।

अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं
दूसरी ओर, पंकज सिंह राजपूत ने मीडिया से बातचीत में पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद पिछले करीब पांच वर्षों से अदालत में विचाराधीन है। ऐसे मामले को सार्वजनिक मंच पर उठाना उचित नहीं है। पंकज राजपूत ने कहा कि वह बच्चे के अभिभावक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने विवाद को निजी और न्यायालय से जुड़ा मामला बताते हुए सार्वजनिक आरोपों पर अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *