
No rented house ,car,shop,now girlfriends are also aviailable
राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)। नए जमाने में हर शै बिकती है। अभी तक आपने किराए पर कमरा, दुकान, घर, फ्लैट, गाड़ी, बस मिलने के बारे में तो बहुत बार सुना होगा। किराए पर इन चीजों को इस्तेमाल भी किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी गर्लफ्रेंड या बायफ्रेंड को हायर करने के बारे में सुना है। हैरान न होंइए।अब आन लाइन रिश्ते के साथ गर्लफ्रेड भी आन लाइन मिलने लगी हैं। किराये का प्यार चाहिए तो मोबाइल उठाइये और सर्च करिये। आन लाइन पेमेंट करिये और एक सुन्दर सी लड़की आप की गर्लफ्रेंड बतौर हाजिर हो जाएगी। किस्म किस्म के आजकल एप हैं। उन्हें डाउन लोड करिये या फिर बेवसाइट पर जाकर गल्र्स फ्रेड उपल्ब्ध कराने वालीे कंपनियों से संपर्क करिये। पैसा फेकिये और गर्लफ्रेंड आप के सामने हाजिर। इन्हें आप जब तक के लिए चाहे खरीद सकेते हैं बतौर गर्लफ्रेंड। आज के समय में लव रिलेशनशिप को लेकर नए नए ट्रेंड देखने और सुनने को मिल रहे हैं। कुछ देशों में आप गर्लफ्रेंड किराए पर ले सकते हैं। इतना ही नहीं इसके लिए इन देशों में अलग से आॅनलाइन प्लेटफार्म्स या ऐप्स भी बने हुए हैं।
किराए पर मिलती है गर्लफ्रेंड
किराए पर गर्लफ्रेंड मिलने का यह अनोखा कान्सेप्ट जापान से शुरू हुआ था। लेकिन आज के समय में ये चीन,थाईलैंड और दक्षिण कोरिया जैसे एशियाई देशों में भी ये कान्सेप्ट काफी फेमस और आम हो चुका है। इतना ही नहीं इन देशों में अलग-अलग ऐप्स के जरिए अपनी पसंद के अनुसार गर्लफ्रेंड्स को किराए पर बुक कर सकते हैं। ये गर्लफ्रेंड एकदम प्रोफेशनल होती हैं।हालांकि आप इसे कुछ समय के लिए ले सकते हैं।
गर्लफ्रेंड के काम
जापान में इस सेवा की शुरुआत कुछ कंपनियों ने की थी। बाद में यह सेवा चल निकला।धंधे में तब्दील हो गया।जापान की Soine-ya Prime नाम की कंपनी ने 2011 में इस तरह की सर्विस शुरू की। इसमें अलग काम का अलग रेंट तय किया गया। कंपनी 7 घंटे की सर्विस के लिए 18,936 रुपए, 8 घंटे की सर्विस के 20 हजार रुपए और 12 घंटे के लिए 30 हजार रुपए चार्ज करती है। इसमें कस्टमर केवल भाड़े के बॉयफ्रेंड की बाहों में सो सकती है। हालांकि आपको सिर्फ सोशल इंटरैक्शन की सुविधा दी जाएगी। यानी इन गर्लफ्रेंड का काम ग्राहकों के साथ डिनर डेट पर जाना, मूवी देखना, शपिंग करना, फैमिली फंक्शन अटेंडेंट करना, ट्रैवल या फिर सिर्फ बातचीत करने तक ही सीमित होता है।
कितना होता है गर्लफ्रेंड्स का रेंट
अलग अलग काम के लिए अलग अलग रेट हैं। अगर आप किराए पर गर्लफ्रेंड्स बुक करते हैं तो रेंट लड़की के एक्सपीरिएंस के हिसाब से लगता है। आप किस काम के लिए गर्लफ्रेंड बुक कर रहे हैं, जैसे डेट पर जाना, परिवार से मिलना या बस बातें करना, इसे आपशन को ध्यान में रखते हुए तय किया जाता है। बता दें कि जापान में आमतौर पर 1 घंटे के लिए 4000 येन करीब 2508.80 रुपये, से लेकर 10000 येन करीब 6273 रुपये, तक प्रोफेशनल गर्ल्स का चार्ज किया जाता है। वहीं दिनभर के लिए 30000 से 50000 येन तक किराया देना होता है। हालांकि ट्रैवल खाना-पीना मूवी टिकट जैसी सुविधाओं का खर्च भी ग्राहक को अलग से भुगतान करना पड़ता है।
हॉलिडे के समय बढ़ जाती डिमांड
महिला ने कहा, ‘लूनर न्यू ईयर, मे डे हॉलिडे, ड्रैगन बोट फेस्टिवल और नेशनल डे हॉलिडे पूरी तरह बुक हो चुके हैं। उन दिनों का किराया 30,000 रुपए तक है।’ उसने बताया, ‘कई बार मुझे एक दिन में एक से अधिक ऑर्डर मिलते हैं।’ चीन में इन दिनों यह आम बात हो गई है। युवा लोगों को उनके माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों जबरन ‘ब्लाइंड डेट’ पर भेजते हैं। महिला ने कहा कि अगर वह व्यस्त होती है तो अपने ग्राहकों को अन्य महिलाओं से मिलवा देती है।
भारत के लोग भी पीछे नहीं
एशिया के इन दोनों देशों के अलावा यह ट्रेंड भारत में भी पॉपुलर होता जा रहा है। 2022 में बेंगलुरु के लोगों के लिए मोहित चुरीवाला और आदित्य लखियानी ने ‘The Better Date’ नाम से ऐप शुरू किया। इनकी सर्विस भी किराए पर बॉयफ्रेंड मुहैया कराने की है। इसी तरह ‘ToYBoY’ नाम का पोर्टल भी बेंगलुरु में चल रहा है। ऐप डाउनलोड करने के बाद फोन पर लड़कों की प्रोफाइल डिस्प्ले होने लगती है। पिछले वैलनटाइंस डे के मौके पर इन ऐप पर यूथ की एक्टिविटी में तेजी देखी गई है।