
The married woman lodged a report of rape against dewar after several years
राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसेले में कहा है कि विवाहित महिला के साथ संबंध रेप नहीं है।यदि दोनों की सहमति से संबंध बनते हैं। पति के साथ रहने वाली महिला को कोई शादी का वायदा करके संबंध बनाता है,तो वो रेप नहीं है। ऐसा ही एक घटना जवा में हुई। दो बच्चों की मां के साथ बड़े ससुर के लड़के ने उसकी मांग में सिंन्दूर भरकर उसे पत्नी बनाने का सपना दिखाकर उसके साथ संबंध कई सालों से बनाता आया है। लेकिन कथित देवर विशाल सिंह नेे पीड़िता को अपनी पत्नी का दर्जा नहीं दिया। बरसों बाद पीड़िता ने कथित देवर विशाल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मेरे साथ छल किया
महिला माया (बदला नाम) ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसकी शादी सन् 2016 में हुई।शाादी के बाद उसके पति के साथ घरेलू झगड़े हुआ करते थे। उसका फायदा उठाकर विशाल ने मेरे से नजदीकियां बना ली। और 2021 में मेरी मांग में सिंन्दूर भर कर मुझे अपनी पत्नी बनाने का सपना दिखाया। कई सालों से संबंध बनाता आया है। उसके प्यार में अपने गहने और इज्जत लुटा चुकी हॅूं।अब एहसास हुआ कि वो मेरे साथ छल किया है।
पीड़िता ने वीडियो दिखाया
पीड़िता माया ने जवा थाने में आरोपी विशाल सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया और पुलिस को मांग में सिंदूर भरते वीडियो दिखाया साथ ही व्हाटसएप चैट। महिला थान प्रभारी कल्याणी पाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376,3762,506 और 323 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।