
The price of a kite made of notes is 92 thousand,the robbery is happy
राष्ट्रमत न्यूज,मेरठ।मेरठ। कहते हैं शौक को जिंदा रखें। यदि आप स्वस्थ्य रहना चाहते हैं। शौक सस्ती हो या फिर महंगी। लोगों के शौक को बदलने और नया कुछ करने के लिए बाजार में कई तरह की चीजें है। पतंग बाजी का शौक रखते है तो अब बाजार में सोने के बाद नोटों की पतंग आ गयी है।सुनकर हैरानी होती होगी। लेकिन यह सच है।
असली नोटों की पतंग
सोने की पतंग के बाद आई नोटों की पतंग। बता दें कि मेरठ में कुछ साल पहले आपने सोने की पतंग और सोने के मांझे की खबर देखी और सुनी होगी। इसके कई साल बाद अब मेरठ में असली नोटों की पंतग की चर्चा है।यह नोटों की पतंग यहां लगी मुद्रा प्रदर्शनी में आई है। इस पतंग की कई खासियतें हैं।
दिल्ली के काइट मेकर ने तैयार की
नोटों की यह पतंग दिल्ली पहाड़गंज के काइट मेकर राजू पतंग वाला ने तैयार की है।़यह पतंग उन्होंने नए और पुराने नोटों की डिमांड के अनुसार तैयार की हैं। बकौल राजू उनकी ज्यादातर पतंगें ऐसे नोटों की हैं जो अब चलन से बाहर हो चुके हैं।राजू के मुताबिक वह करीब 350 तरह की नोटों की पतंगें अब तक बना चुके हैं।
कैसे आया आइडिया
राजू ने बताया कि पहले वे सामान्य पतंगें बनाते और बेचते थे। एक दिन आइडिया आया कि कुछ ऐसा खास किया जाए जो लोगों को पसंद आए। इसके बाद नोटों की पतंग तैयार की।यह लोगों को काफी पसंद आई। इसके बाद वह यह पतंग बनाने लगे। उनका दावा है कि वह भारत में ऐसी पतंग तैयार करने वाले इकलौते पतंगसाज हैं। अब उनकी टीम में कई लोग ऐसी पतंगें बनाने में जुटे हैं।
नोटों की पतंग कितने की
राजू बताते हैं कि सबसे सस्ती पतंग 1 रुपए व 2 की नोट होती है। इसमें 54 नोट बनाने में लगते हैं। इस लिहाज से इसकी कुल कीमत 1100 रुपए आती है।यह पतंग काफी पसंद की जाती है।राजू बताते हैं कि 2000 रुपए के 36 नोटों वाली पतंग 92000 रुपए की है। यह पतंग स्पेशल डिमांड पर तैयार की जाती है।ज्यादातर पतंगें ऐसी हैं जिनके नोट चलने से बाहर हो चुके हैं।इसके अलावा यदि कोई 50,100 या फिर अन्य किसी कीमत के नोट की पतंग बनवाना चाहे तो उस के आर्डर के अनुसार पतंग की कीमत तय की जाती है।राजू ने 20 रुपए के नोटों की एक पतंग दिखाते हुए बताया कि ये नोट करीब 70 साल पुराने हैं। और यह नोट अब चलने से बाहर हो चुके हैं। इस 20 रुपए के एक नोट की कीमत बाजार में अभी 500 रुपए चल रही है। इन नोटों से बनी पतंग की कीमत 11000 रुपए हैं।
सबसे ज्यादा डिमांड कब
नोटों से बनी पतंग की ज्यादा डिमांड फरवरी में होती हैं।मकर संक्रांति से लेकर बसंत पंचमी तक नोटों की पतंग की मांग होती है। यूपीए दिल्ली समेत देश के कई राज्यों से लोग आर्डर देकर यह पतंगें बनवाते हैं।यह पतंगें फरवरी में सबसे ज्यादा बिकती हैं। उस वक्त पतंगों का सीजन पीक पर होता है। उनके मुताबिक पैसे वाले लोग शौक में यह पतंग खरीदकर उड़ाते हैं। इस पतंग की अच्छी बात यह है कि कटने के बाद जो कोई भी इसे लूटता है वह बेहद खुश होता है।