
travel-operator-arrested-raping-widow-arrested
राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट। बालाघाट में एक ट्रैवल्स संचालक राजा कुकरेजा ने विधवा महिला को डेढ़ लाख रुपए कर्ज दिया था। महिला ने अपनी जमीन के दस्तावेज और चेक भी दिये। महिला ने उससे लिए पैसे का भुगतान कर दिया। बावजूद ट्रैवल्स संचालक उसका दस्तावेज वापस नहीं किया। उसे अपने फार्म हाउस में दस्तावेज देने के बहाने बुलाकर उसका रेप किया। और उसे लगातार ब्लेक मेल करता था। तंग आकर पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राजा कुकरेजा को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की जांच जारी है
पीड़ित ने बताया कि उसने 2023 में आरोपी से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। इसके एवज में उसने अपनी जमीन के दस्तावेज और चेक दिए थे। महिला ने 16 दिसंबर 2024 को पूरी राशि लौटा दी। लेकिन आरोपी ने दस्तावेज वापस नहीं किए।19 दिसंबर को दस्तावेज देने के बहाने आरोपी महिला को अपने फार्म हाउस ले गया। वहां उसने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 5 जनवरी 2025 को फिर एक निर्माणाधीन मकान में उसने महिला का शोषण किया।इसके बाद महिला ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया।आरोपी ने महिला का चेक बैंक में जमा कर दिया। उसने धमकी दी कि अगर महिला ने उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह दस्तावेज नहीं लौटाएगा और जान से मार देगा।थाना प्रभारी विजय राजपूत के अनुसार, महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।