
Looked wife with lover ,and husband got married
राष्ट्रमत न्यूज,पटना(ब्यूरो)। इश्क़ करने की उम्र नहीं होती। बल्कि इश्क की उम्र होती है। यह घटना यही बताती है। पटना में सुपौल के नदी थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के संग देख कर नाराज नहीं हुआ। बल्कि उसकी विधिवत शादी करा दिया। जबकि उसकी स्वयं की शादी लव मैरिज हुई थी। ससुराल में ही उसे किसी दूसरे आदमी से इश्क हो गया। जबकि उसके एक बेटा भी है। इन दोनों की शादी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
दोनों को एक बेटा भी हुआ
घटना नदी थाना क्षेत्र के रसुआर गांव की है। जानकारी के अनुसार, किशनपुर थाना क्षेत्र के परसामाधो गांव निवासी एक युवती की शादी दो साल पहले रसुआर के राजकुमार मंडल से हुई थी। शादी के बाद दोनों को एक बेटा भी हुआ और प्रारंभ में दांपत्य जीवन सामान्य रहा।
ससुराल में ही हुआ प्रेम
समय के साथ युवती का ससुराल के ही युवक गणेश मंडल से प्रेम संबंध बन गया। दो महीने पहले वह अपने प्रेमी गणेश के साथ घर छोड़कर भाग गई। पत्नी के अचानक चले जाने से हैरान पति राजकुमार ने गांववालों के साथ मिलकर उनकी खोजबीन शुरू की और दोनों को खोज निकाला।
पत्नी की शादी प्रेमी से करा दिया
इसके बाद राजकुमार ने एक साहसिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अद्भुत निर्णय लिया। उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी गणेश से कराने का फैसला किया। यह शादी पूरे सामाजिक रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ गांववालों की मौजूदगी में संपन्न हुई। विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन भी शामिल हुए और सभी ने इस विवाह को स्वीकार कर लिया।
युवती की शादी भी प्रेम विवाह थी
राजकुमार और युवती की शादी भी प्रेम विवाह थी, जिसे समाज की सहमति से संपन्न किया गया था। लेकिन पत्नी के मन में प्रेमी के लिए भावनाएं शेष रह गईं और अंततः पति ने समझदारी दिखाते हुए उसे नई शुरुआत का मौका दिया।इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कई लोग इसे रिश्तों की पारदर्शिता, स्वतंत्रता और सामाजिक स्वीकार्यता के नए दौर की मिसाल मान रहे हैं। वहीं कुछ इसे परंपराओं और भावनाओं के टकराव के बीच समझदारी से निकाले गए रास्ते के रूप में देख रहे हैं।