बालाघाट पुलिस ने 34 लाख के चोरी गए मोबाइल उपभोक्ताओं लौटाए - rashtrmat.com

बालाघाट पुलिस ने 34 लाख के चोरी गए मोबाइल उपभोक्ताओं लौटाए

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट पुलिस ने पिछले छह माह में चोरी गए 34 लाख रुपए के मोबाइल उपभोक्ताओं के लौटाए गए। 225 मोबाइल चोरी हो गए थे।
125 मोबाइल लौटाए गए
सेफ क्लिक पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी सहायता से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। संबंधित थानों के माध्यम से मोबाइल उपभोक्ताओं को लौटाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 125 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। वहीं पिछले छह माह में कुल 225 मोबाइल फोन वापस कर बालाघाट पुलिस ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने का कार्य किया।
1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि मोबाइल को ब्लाक करने ट्रेस करने और शीघ्र बरामद करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। साथ ही सेफ क्लिक अभियान के तहत साइबर सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने सलाह दी कि किसी भी अज्ञात लिंक एपीके फाइल या संदिग्ध संदेश पर क्लिक न करें। अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *