
Fir but not vijays resigation ,women congress will demonstrate
राष्ट्रमत न्यूज भोपाल। मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदेश में विरोध बढ़ता जा रहा है।अभी तक मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने विजय शाह के मामले पर कुछ नहीं कहा। हाई कोर्ट के आदेश के बाद महू में विजय शाह के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। लेकिन अभी तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। यह माना जा रहा है कि पार्टी का एक गुट ने हाई कमान को बता दिया है कि विजय शाह ने कई बार माफी मांग लिया हैै। इसलिए उनका इस्तीफा जरूरी नहीं है। लेकिन विजय शाह के मामले से पार्टी की छवि खराब हुई है, उनके विरोधी कह रहे हैं। विजय शाह के बयान की वजह से पार्टी तिरंगा यात्रा और सेना के शौर्य विजय जुलूस निकालेगी तो विपक्ष हमलावार होगा। इसलिए जरूरी है कि विजय शाह से थोड़े समय के लिए इस्तीफा ले लिया जाए।वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कि भाजपा के लिए पहले पार्टी फिर देश है।
मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया।
कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए मामले को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार देर रात महू के करीब मानपुर थाने में मंत्री के खिलाफ केस दर्ज किया गया। हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के बाद यह माना जा रहा था कि विजय शाह मंत्री पद से इस्तीफा देंगे, लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया।
महिला कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
मंत्री विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त न करने के विरोध में महिला कांग्रेस पीसीसी के सामने प्रदर्शन करेगी। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना के नेतृत्व में मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन होगा।
BJP के लिए पार्टी पहले देश बाद में
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने X पर लिखा- भाजपा के मंत्री विजय शाह पर कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज हुई है। जब विजय शाह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार पर अभद्र टिप्पणी करते हैं, तो भाजपा तुरन्त उनसे इस्तीफा ले लेती है। लेकिन जब वही मंत्री सेना की बहादुर अफसर पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, तो मुख्यमंत्री जी “मौन” साध लेते हैं।इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा के लिए “पार्टी पहले, देश बाद में” का सिद्धांत ही सर्वोपरि है। मंत्री पद पर बैठा व्यक्ति यदि भारतीय सेना की बहादुर महिला अधिकारी के लिए ऐसी सोच रखता है, तो यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और देश के लिए अपमानजनक भी है। मंत्री विजय शाह से इस्तीफा लिया जाए।
PCC चीफ जीतू पटवारी ने X पर लिखा-
मप्र भाजपा के एक चेहरे पर तीन मुंह हैं, लेकिन अब चौथे की जरूरत है।
- एक मुंह – बदजुबान विजय शाह।
- एक मुंह – कार्रवाई का ढोंग करता संगठन
- एक मुंह – बदजुबानी पर पर्दा डालते मुख्यमंत्री
- एक मुंह – और हो, जो इस्तीफा दे सके।
- फोन पर कहा इस्तीफा दो
- एमपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने मंत्री विजय शाह को फोन लगाकर इस्तीफा मांगा। अहिरवार और शाह के बीच हुई बातचीत का वीडियो एमपी कांग्रेस ने X पर शेयर करते हुए लिखा- देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले असंस्कारी बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह को प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने फोन लगाकर इस्तीफे की मांग की।