छात्रावास में भवन सुधार का कार्य तत्काल कराएं -जाटव - rashtrmat.com

छात्रावास में भवन सुधार का कार्य तत्काल कराएं -जाटव

 राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।. मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष   कैलाश जाटव रीवा जिले के भ्रमणके दौरान स्कूलों तथा छात्रावासों का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने शासकीय पीके सांदीपनि विद्यालय तथा शासकीयएसके हायर सेकण्डरी स्कूल का निरीक्षण करते हुए अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए दी जा रही सुविधाओंकी जानकारी ली। उन्होंने प्राचार्यों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों कोकक्षा आठवीं के बाद ही कॅरियर संबंधी मार्गदर्शन दें। शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर अनुसूचित जातिके विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएं।

दीवारों में सीपेज रहता है
अध्यक्ष श्री जाटव ने शासकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में अनुसूचित जाति सीनियर और जूनियरछात्रावासों का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने छात्रावास में पेयजल व्यवस्था, टायलेट की साफ-सफाई तथा बिजली कीफिटिंग में सुधार के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने छात्राओं से छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं तथा कठिनाईयों कीजानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि भवन पुराना होने के कारण दीवारों में सीपेज रहता है तथा छत से पानीटपकता है।

छात्रावास भवनों मेंआवश्यक सुधार कराएं

अध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दोनों छात्रावास भवनों मेंआवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराएं। छात्रावास में कूलर तथा वाटर कूलर की भी व्यवस्था करें। छात्राओं कोऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा देने के लिए वाईफाई सिस्टम लगवाएं। छात्रावास परिसर में समुचित साफ-सफाई कराएं,जिससे जहरीले जीव-जंतुओं का भय न रहे। खिड़कियों तथा रोशनदानों में तत्काल जाली लगवाएं जिससे मच्छरों औरजहरीले जीवों से सुरक्षा हो सके। निरीक्षण के समय जिला संयोजक केके पाण्डेय, वित्तीय प्रबंधक रूचि तिवारी तथाछात्रावास अधीक्षिका उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *