
Was making reel,shot dead
रीवा। सेमरिया थाना के तहत गांव बुसौल की 18 वर्षीय माही को रील बनाने को बेहद शौक था। वह रील ही बना रही थी। ऐसा लोग कहते हैं। उसी दौरान पता नहीं किसने गोली चला दी। और वह मौके पर ही मर गयी। अपनी माॅ के साथ माही एक वैवाहिक कार्यक्रम में सतना से ननिहाल आई हुई थी। माही सतना जिले के गांव महुरक्ष की है।
किसने गोली चलाई
गुरुवार दोपहर में घर के लोग परिवार में हो रही शादी के तैयारियों में लगे थे। माही घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि उसे रील बनाने का शौक था। हो सकता है घटना के समय वह मोबाइल से रील बना रही थी तभी अचानक बंदूक से गोली चली। और उसे गोली लगते ही मौके पर ही मर गयी। गोली किसने चलाई यह पुलिस के लिए जांच का विषय है। किधर से गोली चली,कोई नहीं जानता।
जांच से पता चलेगा
घटना की सूचना मिलते ही सेमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह घटना हादसा थी या किसी ने हत्या की है। साथ ही जिस बंदूक से फायरिंग हुई वह वैध थी या अवैध।
पता नहीं कैसे ये हुआ
माही के पिता रणदेव सिंह बघेल ने बताया कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। जिस बंदूक से गोली चली उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। परिजन का कहना है कि माही सोशल मीडिया पर रील बनाने की शौकीन थी और संभवतः इसी दौरान यह घटना घटी। लेकिन यह कोई नहीं जानता कि गोली किसने मारी और किधर से गोली चली।
इनका का कहना है
एडिशनल एसपी विवेक लाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या दुर्घटनावश मौत हुई है।