
21640 hand pumps in balaghat giving water
बालाघाट। जिले में अब हैंडपंप हरे नीले और पीले रंग में रंगे देखने को मिलेंगे। इसकी शुरुआत मलाजखण्ड में वार्ड 6 पौनी के आईटीआई विद्यालय के पीछे स्थापित हैंडपंप से की गई है। मलाजखण्ड सीएमओ दिनेश बाघमारे ने बताया कि सोमवार को नगर के एक हैंडपंप का सुधार कार्य करते हुए हरे रंग से कलर कोड किया गया। हरे रंग का आशय यह हुआ कि इसमें पर्याप्त जल है। जिसका उपयोग हर समय किया जा सकता है।
लाल रंग के हैण्ड पंप का पानी न पियें
इस सम्बंध में पीएचई कार्यपालन यंत्री बीएल उइके ने बताया कि जिले में कुल 21760 हेंडपम्प है जिनमें से 21460 हैंडपंप क्रियाशील है। साथ 194 हैंडपम्प ऐसे है जिनमें सीमित मात्रा में फ्लोराइड व आयरन के तत्व पाए गए है। फ्लोराइड व आयरन युक्त हैंडपंप का पानी को नहीं पीना चाहिए। इसके लिए विभाग द्वारा हैंडपम्प बन्द कर दिए जाते है लेकिन ग्रामीणों द्वारा बन्द नहीं करने दिया जाता है। उनका कहना है कि पेयजल में नहीं लेकिन अन्य कामों के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। कलर कोडिंग का कार्य पंचायत के साथ मिलकर प्रारम्भ किया जा रहा है। इसमें 4 तरह के रंग वाले हैंडपंप होंगे। जिसमें नीला रंगे वाले हैंडपंप बताएंगे कि इसमें बढ़िया पानी है। पीला कम पानी वाला हैंडपंप है। जिसके पास रिचार्ज पीठ बनाना आवश्यक होगा। लाल रंग यानी जल स्तर नहीं होने के साथ ही आयरन व फ्लोराइड यूक्त जल वाला स्त्रोत माना जायेगा।