
The sound of canceling petrol pump raised near the cracker shop
बालाघाट। हाल ही में नगर के संविधान चौक सरेखा बायपास मार्ग पर प्रशासनिक अधिकारियों ने एक नया पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति दी है। लेकिन जिस जगह पर पेट्रोल पंप का निर्माण शुरू होना है। उस परिसर में पहले से ही 04 से 05 पटाखा दुकानों का संचालन हो रहा है। जिससे कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है और उस दुर्घटना में खैरी ब्लास्ट की तरह भारी जान माल का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हादसे की आशंका
भीम आर्मी एकता मिशन नगर अध्यक्ष संतोष गेडाम ने बताया कि सरेखा बाईपास में एक नया पेट्रोल पंप खोला जा रहा है। लेकिन वहां पहले से ही 04 से 05 पटाखे की दुकान स्थित है। बावजूद इसके भी जिला प्रशासनए एसडीएम और नपा प्रशासन ने वहां नया पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति दिया है। लेकिन वहां पेट्रोल पंप खोलने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिससे भारी जान माल का नुकसान हो़ सकता है। इसके पूर्व खैरी में पटाखा कांड हो चुका है। वहीं रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होने से उक्त स्थान से लोगों का आना-जाना बढ़ जाएगा। वहीं आसपास पटाखे की दुकान बांस का गोदाम और घनी बस्ती है। ऐसे में पेट्रोल पंप और पटाखा दुकान में कोई हादसा होने पर दोनों इसकी चपेट में आ जाएंगे। कभी भी दुर्घटना होने पर लोगों को भारी जान माल का नुकसान हो़ सकता है। हमारी मांग है कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए जो अनुमति दी गयी है उसे तत्काल रद्द किया जाए। अन्य स्थान पर पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति दी जाए। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई आशंका ना रहे।