
Pratibha has nothing with jamod 2-17 crore property
रीवा ।आईएएस अफसरों ने केंद्र सरकार को अपनी प्रापर्र्टी के बारे में जानकारी दी है।केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय को दिए गए ब्योरे में अफसरों ने बताया है कि उनके नाम किस तरह की प्रापर्टी है। कहां है और उसकी मौजूदा कीमत क्या है।रीवा की कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के पास न जमीन है और न ही मकान है। वहीं मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के पास 65 लाख रुपए की प्रापर्टी है। जिसमें एक फ्लैट जबलपुर में दूसरा छतरपुर में और तीसरा भोपाल में है। प्रदेश के 231 आईएएस अफसरों के पास खेती की जमीन है। बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना के पास पांच लाख रुपए की प्रापर्टी है। कृषि भूमि है जो कि भरतपुर राजस्थान में है। वही सिवनी की कलेक्टर संस्कृति जैन के पास 9 लाख रुपए की प्रापर्टी है। कृषि भूमि है,जो कि नागपुर में है।
मामूली पैसे वाले हैं
आईएएस अफसरों ने अपनी प्रपार्टी की जानकारी जिस तरह दी हैं वो हैरान करता है। बाजार कीमत को देखते हुए उनकी कीमत ज्यादा होने की संभावना है। जानकारी किस आधार पर दी गयी है,स्पष्ट नहीं है। जैसा कि छतरपुर के कलेक्टर पार्थ जायसवाल के मुताबिक एक आफिस,एक फ्लैट,एक मकान और एक अन्य प्रापर्टी है। क्रमशः दौसा,जयपुर में है। जिनकी कीमत इन्होंने 22 लाख रुपए बताया है। प्रापर्टी में फ्लैट का एरिया कितना है,किसी ने नहीं बताया है।
शुक्ला के पास 66 लाख की प्रापर्टी
सिंगरौली कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के पास 66 लाख की प्रापर्टी है। जिसमें कृषि भूमि दो,मकान तीन,जो कि महोबा में है। एक फ्लैट है जो भोपाल में है। शहडोल कलेक्टर केदार सिंह के पास 60 लाख की प्रापर्टी है। कृषि भूमि 4 है जो कि भोपाल में है। एक फ्लैट सीहोर में। मकान एक इंदौर,भिंड,और अशोक नगर में है।
जामोद के पास 2.17 करोड़ की प्रापर्टी
रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद के पास 2.17 करोड़ की प्रापर्टी है। कृषि भूमि एक है,जो धार में है। एक प्लाट भोपाल में और एक मकान इंदौर में है। शहडोल की संभागायुक्त सुरभि गुप्ता के पास 98 लाख रुपए की प्रापर्टी है। जिसमें तीन प्लाट भोपाल में और एक मकान जबलपुर में है।
231 के पास खेती की जमीन
प्रदेश के 231 आईएएस अफसरों के पास खेती की जमीन है। उप सचिव प्रताप नारायण यादव के पास सबसे अधिक खेती की जमीन है। अधिकतर जमीनें टीकमगढ़ जिले में है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल दूसरे नंबर पर हैं।
आठ करोड़ की प्रापर्टी
जम्मू कश्मीर में सड़क दुर्घटना में दिवंगत आईएएस टी धर्माराव के बेटे टी प्रतीक राव भी पैतृक संपत्ति के मामले में अन्य आईएएस अफसरों से आगे हैं। इनके पास 7 प्लाटए 2 फ्लैट और एक आफिस है जिसकी कीमत 8 करोड़ 40 लाख 26 हजार रुपए है। संपत्ति की जानकारी प्रतीक राव ने खुद दी है।