
FIR on stopping canal water
बालाघाट। राजीव सागर परियोजना कटंगी में बांयी तट मुख्य नहर के कई हिस्सों में माइनर नहर के द्वार पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वेल्डिंग कर नहर का प्रवाह रोका गया था। डेम के कार्यपालन यंत्री नागेन्द्र सिंह ठाकुर ने रामपायली थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह घटना 23 मार्च को शाम सात बजे की है।
पन्द्रह घंटे तक पानी रूका रहा
मुख्य नहर के पानी का प्रवाह रूक जाने से खेतों तक पानी पहुंचने में बाधा खड़ी होग गयी। कार्यपालन यंत्री के आवेदन के आधार पर रामपायली थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 326 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। डेम के कार्यपालन यंत्री नागेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने खडगपुर माइनर, अंसेरा वितरक, मुरझड वितरक, बासी माइनर, बघोली माइनर नहर के गेट्स में वेल्डिंग कर नहर प्रवाह को रोकने का काम किया। इस घटना के कारण लगभग 15 घंटे तक नहरों में पानी का प्रवाह बंद रहा। इस कारण किसानों को पानी पहुंचाने में परेशानी हुई।